विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाईटेक ड्रोन से 4 किमी तक निगरानी, रेलवे ट्रैक के किनारे बढ़ाई गई गश्त; छठ पर हाजीपुर स्टेशन पर सुरक्षा सख्त 

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:26 PM (IST)

छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से होगी निगरानी। फोटो जागरण

रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से होगी निगरानी। फोटो जागरण

HighLights

  1. छठ पर्व पर हाजीपुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई।

  2. आरपीएफ द्वारा स्टेशन के 4 किमी क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी।

  3. यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अलर्ट मोड में दिख रहा है। पर्व के दौरान हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है।

स्टेशन परिसर में मैनुअल चेकिंग के साथ अब आधुनिक ड्रोन तकनीक से भी निगरानी की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक पीके रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था का क्लोज सुपरविजन कर रहे हैं।

प्रशिक्षित आरपीएफ ड्रोन ऑपरेटर द्वारा स्टेशन क्षेत्र एवं आसपास करीब चार किलोमीटर तक के इलाके में निगरानी की जा रही है। इसमें घोसवर, धरोहर हाल्ट और महाप्रबंधक कार्यालय क्षेत्र भी शामिल है।

ड्रोन के माध्यम से रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, संवेदनशील स्थानों और आसपास की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य पत्थरबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

छठ पर्व के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गड़बड़ी फैलाने की आशंका को देखते हुए आरपीएफ हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है। पारंपरिक सुरक्षा जांच और आधुनिक ड्रोन तकनीक के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

स्टेशन पर तैनात जवान आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, वेटिंग हाल, टिकट काउंटर और पार्किंग क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

रेलवे ट्रैक के किनारे और स्टेशन के बाहर भी गश्त बढ़ा दी गई है। ड्रोन से प्राप्त तस्वीरों और वीडियो के आधार पर संदिग्ध लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की दें सूचना

छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। हाजीपुर जंक्शन से बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं, इसे देखते हुए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

आरपीएफ ने यात्रियों से किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को देने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

आरपीएफ हाजीपुर ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और भयमुक्त रेल यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बल पूरी तरह सतर्क है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में बाया नदी में डूबी नाव, 19 वर्षीय युवक लापता, तीन साथियों ने तैरकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- रोहतास के गांव से अमेरिका तक पढ़ाई, अब IIT मुंबई में पढ़ाएंगे क‍िसान के बेटे पल्लव रंजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।