विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में बाया नदी में डूबी नाव, 19 वर्षीय युवक लापता, तीन साथियों ने तैरकर बचाई जान

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:13 PM (IST)

Vidyapatinagar Boat Accident: समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में बाया नदी में नाव डूबने से 19 वर्षीय युवक सन्नी कुमार लापता हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. समस्तीपुर में बाया नदी में नाव डूबने की घटना।

  2. 19 वर्षीय युवक सन्नी कुमार लापता, तीन साथी सुरक्षित।

  3. पुलिस और गोताखोरों द्वारा लापता युवक की तलाश जारी।

संवाद सहयोगी, विद्यापतिनगर (समस्तीपुर)। Samastipur Boat Accident: जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाया नदी में नाव डूबने से 19 वर्षीय युवक लापता हो गया।

हादसा बाजिदपुर पंचायत स्थित बमौरा घाट के पास उस समय हुआ, जब लोहे की छोटी नाव से चार युवक नदी पार कर रहे थे। नाव डूबने के बाद तीन युवक किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक युवक का पता नहीं चल सका।

नदी पार करते समय हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, खनुआं गांव के चार युवक लोहे की छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव नदी में डूब गई।

नाव डूबते ही उस पर सवार युवकों के बीच चीख-पुकार मच गई और तीन युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि चौथा युवक पानी में डूब गया।

samastipur baya river boat accident

लापता युवक की पहचान

लापता युवक की पहचान खनुआं गांव के वार्ड संख्या-12 निवासी चंद्रशेखर महतो के पुत्र सन्नी कुमार (19) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नदी से बाहर निकले तीनों युवक हादसे के बाद वहां से अन्यत्र चले गए।

फिलहाल अपनी जान बचाने वाले तीनों युवकों के नाम स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

गोताखोरों से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआइ अमृता राज के नेतृत्व में पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से लापता युवक की तलाश में जुट गई है।
नदी में खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद ली जा रही है।

घाट पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

हादसे की खबर फैलते ही बमौरा घाट पर आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचकर सन्नी की तलाश की जानकारी ले रहे हैं।

पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही नदी से सुरक्षित निकले तीनों युवकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- राघोपुर नाव हादसा: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार पर गिरी गाज, PHC की कमान डॉ. सुशीला को

यह भी पढ़ें- वैशाली नाव हादसा: चिराग पासवान से लिपटकर रोये मृतकों के परिजन, केंद्रीय मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।