Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime News: दहेज हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 04:22 PM (IST)

    Bihar Crime News पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित बिंदेश्वर राय के पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है। सुजीत को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि दहेज हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सूत्र, राघोपुर। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव से पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित बिंदेश्वर राय के पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है। सुजीत को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि दहेज हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया गया कि बीते दिनों राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिला था। शव की पहचान नगरगामा गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई थी।

    इस मामले में आरती के पिता बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कमरुद्ददीनपुर निवासी महेंद्र यादव ने अपनी पुत्री की हत्या के मामले में महिला के पति सुजीत कुमार, सुजीत की मां, पिता बिंदेश्वर राय, भैसुर नितेश राय, सतीश राय, बतीश राय एवं जिला जीत राय के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।

    शादी के पांच महीने तक दांपत्य जीवन ठीक से चला

    पिता महेंद्र राय ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती कुमारी की शादी 29 मई 2023 को नगरगामा निवासी सुजीत कुमार के साथ की थी। शादी में उपहार स्वरूप मोटरसाइकिल एवं सोना-चांदी के जेवर के साथ अन्य सामान दिया था। शादी के पांच महीने तक दांपत्य जीवन ठीक से चला।

    उसके बाद दहेजलोभी ससुराल वालों ने दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की। हमारी पुत्री को बोला कि मायके से तीन लाख रुपये मंगवाओ नहीं तो जान मार दूंगा। यह बातें हमारी पुत्री ने बताई थी। सभी आरोपित मिलकर हमारी पुत्री की बीते 27 मार्च को गला दबाकर हत्या कर शव छुपा कर गंगा नदी में फेंकने जा रहे थे।

    पुलिस की भनक लगने की खबर मिलते ही सभी आरोपित खेत में ही शव को छोड़कर फरार हो गए। मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार में 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यह पार्टी, पप्पू यादव और मुकेश सहनी को भी दे दिया ऑफर; कटिहार सीट से कैंडिडेट फाइनल

    Bihar Board Result: मुंगेर की बेटी शालिनी का कमाल, 10वीं परीक्षा में पाया छठा स्थान; बताई कैसे मिली सफलता