Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली: राघोपुर में लगी भीषण आग, दो सिलेंडर फटने से दहला इलाका; 96 घर जलकर राख, एक दर्जन मवेशी भी झुलसकर मरे

    By Ravikant KumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 06:51 PM (IST)

    शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे मिश्री महतो के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान घर के सभी लोग घर से बाहर गेहूं काटने गए थे। आग लगने की सूचना पर सभी गेहूं काटने का काम छोड़कर दौड़े-दौड़े अपने घर पहुंचे।

    Hero Image
    राघोपुर में लगी भीषण आग, दो सिलेंडर फटने से दहला इलाका; 96 घर राख, एक दर्जन मवेशी भी झुलसकर मरे

    संवाद सूत्र, राघोपुर (वैशाली)। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के विरपुर पंचायत के वार्ड नौ में अचानक एक घर में आग लग जाने से करीब 96 घर जल कर राख हो गए।

    घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे की है। अगलगी के दौरान घर में रखा दो गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट के धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया।

    आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए। घटना उस दौरान घटी जब मोहल्ले के सभी लोग गेहूं काटने खेत गए हुए थे।

    सूचना मिलते ही राघोपुर बीडीओ ललन चौधरी व राजस्व पदाधिकारी मोहन कुमार शर्मा, पूर्व विधायक सतीश कुमार, राजद नेता सुबोध राय, राजीव सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर राय आदि लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बीडीओ एवं राजस्व पदाधिकारी ने अग्नि पीड़ित परिवार से बात कर घटना से संबंधित जानकारी ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे मिश्री महतो के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान घर के सभी लोग घर से बाहर गेहूं काटने गए थे।

    आग लगने की सूचना पर सभी गेहूं काटने का काम छोड़कर दौड़े-दौड़े अपने घर पहुंचे। लेकिन आग की लपटें देख किसी ने घर से कुछ समान निकालने की हिम्मत नहीं जुटाई।

    डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी

    आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और आसपास के 96 घरों को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जुड़ावनपुर थाना के दमकल कर्मियों को दी।

    सूचना के लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची, तब तक घर एवं घर का सारा सामान जल चुका था।

    इस घटना में चौकी, बर्तन, बक्सा, कुर्सी, जरूरत के कागजात कपड़ा, जेवर एवं नगद रुपए, जरूरी कागजात जल गए।

    अगलगी में नरेश महतो के 20 हजार रुपये नकद एवं कंटू महतो के 80 हजार रुपये नकद समेत कई लोगों के रुपये एवं कीमती सामान जल गए।

    अगलगी की घटना में इन लोगों के जल गए घर

    अगलगी की इस घटना में मिश्री महतो, नरेश महतो खिजन महतो, नीतीश महतो, जगत महतो, राजेंद्र महतो, धर्मेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, मंटू महतो, गनोड़ी महतो, खीना महतो, लगन देव महतो, उदय महतो, ननक महतो, सुरेश महतो, सकिद्र महतो, सनोज महतो, मनोज महतो, बुधन महतो का घर जला है।

    इनके अलावा मनोज महतो, नरेश महतो, अजीत महतो, सुनील महतो, विनोद महतो, महेंद्र महतो, शत्रुघ्न महतो, रविंद्र महतो, धर्मेंद्र महतो, मिथिलेश महतो, नगीना महतो, अरुण महतो, सोनेलाल महतो, भुवनेश्वर महतो, उपेंद्र महतो, रामेश्वर महतो, राजेश महतो, इंदल महतो का भी घर राख हो गया।

    वहीं, तेतर महतो, सूरज देव महतो, अमरजीत महतो, रंजीत महतो, संजीत महतो, रंजीत महतो, करपुरी देवी, सियादेवी, भरत महतो, पदार्थ महतो, भुनेश्वर महतो, गुरु महतो, विमल महतो, अखिलेश महतो, सकलदीप महतो, अजय महतो, कपिल महतो, मिंकु महतो, राम आशीष महतो, बिरजू महतो का घर भी आग में स्वाहा हो गया।

    त्रिलोकी महतो, दासो देवी, दशरथ महतो, परीक्षण महतो, चुन्नू महतो, रामप्रीत महतो, दीपन महतो, दुखन महतो, रामपुरी देवी, धनेश्वर महतो, सुधीर महतो, कांतिलाल महतो, सुनील महतो, राम इकबाल महतो, मुसाफिर महतो, धर्मेंद्र महतो, दीना लाल महतो का घर भी खाक हो गया।

    मुन्ना महतो, कोकिल महतो, रुदल महतो, राजू महतो, सुपन महतो, गुहन महतो, भंवरी देवी, रामप्रीत महतो, अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, राहुल सिंह, मिट्ठू सिंह, बैजनाथ राय, उदय राय एवं महेश राय का भी घर जला है।

    पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना, बीडीओ एवं सीओ को दी गई।

    घटना की सूचना पर विभिन्न थाना क्षेत्र से तीन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक सब कुछ जल चुका था।

    अगलगी की घटना में जल गए कई मवेशी

    अगलगी में 04 भैंस, 02 गाय, 02 भैंस का बच्चा एवं आधा दर्जन से अधिक बकरी की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना में करीब 800 गेहूं का बोझा जल गया।

    बताया गया है मिश्री महतो की 02 गाय, 02 भैंस एवं 03 बकरी समेत कुल 07 मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। खिजन महतो की 02 बकरी जल गई।

    घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों को अब खुले आसमान में जीने की चिंता सता रही है।

    मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग धीरे-धीरे इतना विकराल रूप ले लिया कि घर से किसी को कुछ सामान निकालना मुश्किल हो रहा था।

    अगलगी की घटना में घर का सामान एवं नकद लाखों रुपए जल गए। घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार के लोगों को अब खुले आसमान में जीने की चिता सता रही है।

    अगलगी की घटना में 800 गेहूं का बोझा जलकर राख

    अगलगी में करीब 800 गेहूं का बोझा जल कर राख हो गया। अग्नि पीड़ित परिवारों ने गेहूं के खेत में मजदूरी कर गेहूं का बोझा जमा किया था। अब पीड़ित परिवार को साल भर खाने की चिंता सता रही है।

    अग्नि पीड़ित परिवार ने बताया कि गेहूं के खेत में मजदूरी कर गेहूं काटकर मजदूरी में मिले गेहूं का बोझा जमा किया था। जो इस घटना में जल कर राख हो गए। अब साल भर परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही है।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    वीरपुर पंचायत में अगलगी की घटना हुई है, जिसमें राजस्व कर्मचारी के स्तर पर अग्नि पीड़ित परिवारों की सूची बनाई जा रही है। जल्द ही अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी। -ललन चौधरी, बीडीओ, राघोपुर

    अगलगी की घटना में फिलहाल 94 परिवारों की सूची कर्मचारी के स्तर पर तैयार की गई है। जल्द ही सभी परिवारों को सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। तत्काल पालीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है। अग्नि पीड़ित परिवारों की संख्या बढ़ भी सकती है। -मोहन कुमार शर्मा, राजस्व पदाधिकारी राघोपुर