सोनपुर में भीषण सड़क हादसा, देवघर से जलाभिषेक कर वापस आ रही बोलेरो खड़ी ट्रक में टकराई; 11 लोग घायल
सारण जिले के सोनपुर में हाजीपुर-छपरा मार्ग पर एक ट्रक से बोलेरो की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना शिव बच्चन चौक के पास हुई जिसमें देवघर से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालु शामिल थे। घायलों को सोनपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से 8 को हाजीपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बोलेरो चालक मौके से फरार है।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग शिव बच्चन चौक के निकट सड़क पर खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बोलेरो सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए।
मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग एवं राहगीर जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल सोनपुर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आठ व्यक्ति को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।
सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। घटना सोमवार की अल सुबह की बताई गई है। घटना के संबंध में बताया गया की घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल सीतामढ़ी जिला एवं मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए गए। बोलेरो पर सवार होकर सभी अपने घर से झारखंड स्थित देवघर बाबा धाम जलाभिषेक करने गये थे।
वहां से लौटने के बाद सभी सोनपुर पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा गरीब नाथ धाम मुजफ्फरपुर जिला अभिषेक के लिए जाना था। इसी दौरान रास्ते में खड़ी ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो टक्कर मार दिया। जिसमें बोलेरो सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए। सभी को सोनपुर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आठ व्यक्ति को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल महिला ने बताई कि हम लोग बोलेरो पर सवार होकर करीब 11 व्यक्ति देवघर जलाभिषेक के लिए गए थे।
वहां से लौट के बाद पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा गरीब नाथ मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़ी ट्रक में बोलेरो ने धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे में घायलों की सूची
- इंद्रासन देवी उम्र 40 पति कैलाश महतो, ग्राम राजखंड थाना जिला मुजफ्फरपुर
- कैलाश महतो उम्र 50 पिता ज्ञानचंद महतो
- जमाहिर महतो उम्र 50 पिता झामलाल महतो, ग्राम बथआसले थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी
- माहेश्वरी देवी उम्र 45 पति जमाहिर महतो
- सुशील देवी उम्र 40 पति रविन्द्र महतो
- शंभू महतो उम्र 45 पिता ज्ञानचंद महतो
- मनीष कुमार उम्र 12 पिता कैलाश महतो
- शनिचरी देवी उम्र 40 पति शंभू महतो
इस संबंध में सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि सूचना मिली कि रोड पर खड़ी ट्रक में एक बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि सभी पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा गरीब नाथ धाम मुजफ्फरपुर जिला अभिषेक के लिए जा रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।