Vaishali Crime: बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गाँव में विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भैरोपुर गांव के निवासी थे और जमीन के खरीद-बिक्री का काम करते थे। सोमवार की देर रात बदमाशों ने उन्हें चार गोलियां मारीं। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैकौली गांव स्थित दरोगा जी के बंगाल के निकट बदमाशों ने विद्युत विभाग के सेवानिवृत कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
स्वजन ने इसकी जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया। स्वजन एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक बिदुपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी स्वर्गीय भगवत सिंह के 62 वर्ष के पुत्र शिव शंकर सिंह थे। वह विद्युत विभाग से सेवानिवृत थे।
फिलहाल जमीन खरीद बिक्री का काम करते थे। करीब 5 साल पहले वह अपना नया घर पकौड़ी गांव में बनाए थे। सोमवार की देर रात अपने पुराने घर भैरोपुर से नया घर पकौली जा रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
शिव शंकर सिंह को चार गोली मारी गई है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई शिवाजी सिंह ने बताया कि वह पुराने घर से नए घर पकौली गांव जा रहे थे।
इसी दौरान उनका अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा मिली। घटना की सूचना मिलते हैं जब हम लोग पहुंचे तो देख की चार गोली मारी गई है, घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।
पुलिस घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग से दो साल पहले सेवानिवृत हुए थे। वह जमीन खरीद बिक्री का काम भी करते थे। समाज के लोगों को जरूरत के अनुसार हमेशा रुपए से मदद करते थे। किसी से कोई भी बात नहीं था।
कहीं जमीन खरीद बिक्री के मामले में विवाद होगा तो इसकी जानकारी हम लोग को नहीं है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। एक पुत्र और तीन पुत्री है। पुत्र बैंक मैनेजर हैं।
इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पकौली गांव में एक व्यक्ति की गोली मारने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिवार वाले एवं घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बिदुपुर में रोड जाम करते आक्रोशित लोग
मृतक राजद का प्रखंड महासचिव भी थे। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।