सितारों से रोशन रहेगा सोनपुर मेला, पद्मिनी कोल्हापुरी, पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत जुटेंगे देशभर के कलाकार
Sonepur fair विविध हसीन रंगों के बीच एशिया फेम सोनपुर मेला अपनी पूर्णता के करीब पहुंच गया है। एशिया फेम सोनपुर मेला में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी पद्मश्री मालिनी अवस्थी सूफी गायिका ममता जोशी समेत देश भर के कलाकार जुटेंगे।
राज्य ब्यूरो, पटना। विविध हसीन रंगों के बीच एशिया फेम सोनपुर मेला अपनी पूर्णता के करीब पहुंच गया है। मेले का अर्थ और ब्यापार गति पकड़ रहा है। विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले की शाम सितारों से रोशन होगी। लोक संगीत से लेकर बालीवुड गायकों के सुरों का जादू चलेगा तो कविताओं और शायरी की शाम भी सजेगी। कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं सारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
फिल्मी कलाकार बिखरेंगे जलवा
विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद ने बताया कि मेले में आने वाले पर्यटकों के लिए पांच दिसंबर तक लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में आने वाले प्रमुख कलाकारों में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, सूफी गायिका ममता जोशी, बालीवुड गायक जाली मुखर्जी, हास्य कलाकार राजा रैंचो, इंडियन आइडल फेम मनीषा कर्मकार, लोक गायिका देवी, कल्पना पटवारी और राजस्थान की लोक गायिका पद्मश्री गुलाबो बाई आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा पटना से रेखा झा, पल्लवी विश्वास, नीतू कुमारी नवगीत, सारण के उदय नारायण सिंह आदि भी अपना लोकगायन पेश करेंगे। कवि सम्मेलन और मुशायरा में सुनील जोगी, सबीना अदीब, ताहिर फराज जैसे नाम नजर आएंगे। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला परिसर में बने पर्यटन विभाग के मुख्य पंडाल पर आयोजित होंगे।
प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम
10 नवंबर - नितेश रमण, बालीवुड गायक
12 नवंबर - देवी, लोक गायिका
13 नवंबर - हास्य कवि सम्मेलन
17 नवंबर - पद्ममिनी कोल्हापुरी, बालीवुड अभिनेत्री
18 नवंबर - पद्मश्री मालिनी अवस्थी, लोक गायिका
19 नवंबर - ममता जोशी, सूफी गायिका
20 नवंबर - कल्पना पटवारी, लोक गायिका
24 नवंबर - जाली मुखर्जी, बालीवुड गायक
26 नवंबर - मुशायरा
27 नवंबर - मनीषा कर्मकार, इंडियन आइडल
तीन दिसंबर - कामेडी नाइट
पांच दिसंबर - पद्मश्री गुलाबो बाई,लोक नृत्य, राजस्थान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।