Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एराल के पौधे से ढाई लाख रुपये खर्च में 6 वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपये की आमदनी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 04 Mar 2022 11:47 PM (IST)

    वैशाली के बेनीपुर निवासी उमेश प्रसाद ने एराल का पौधा 6 एकड़ जमीन पर लगाया है। छह साल बाद डेढ़ करोड़ रुपये का आमदनी देगा।

    Hero Image
    एराल के पौधे से ढाई लाख रुपये खर्च में 6 वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपये की आमदनी

    रवि शंकर शुक्ला, हाजीपुर :

    वैशाली के बेनीपुर निवासी उमेश प्रसाद ने एराल का पौधा 6 एकड़ जमीन पर लगाया है। छह साल बाद डेढ़ करोड़ रुपये का आमदनी देगा। एक एकड़ जमीन में पौधा लगाने में मात्र ढाई लाख रुपये खर्च हुआ। एक एकड़ में तीन हजार पौधा लगता है। जिसकी कीमत 6 साल में 30 लाख के करीब हो जाती है। जिले के पहले किसान है जिन्होंने एराल पौधा लगाया है। इसकी लकड़ी प्लाई बनाने के काम मे आती है। प्लाई का सबसे बड़ा फैक्ट्री यूपी के सहारनपुर में है। फैक्ट्री के कर्मचारी वैशाली आकर खेत में ही पौधा बुक करा चुके हैं। अभी यह पौधा दो साल का हुआ है। पौधा लगाने वाले किसान उमेश प्रसाद सिंह का कहना है कि झारखंड के हजारीबाग से एक व्यक्ति आए थे। उन्होंने एराल का पौधा लगाने की सलाह दी थी। उन्हीं के कहने पर पहले एक एकड़ में लगया था। अब 6 एकड़ में लगा दिया है। अभी पौधा दो साल का हुआ है। बेचने के लिए चार साल और इंताजार करना पड़ेगा। छह साल के बाद और विस्तार करेंगे। एराल 196 है एक हाइब्रिड पौधा जानकारी के अनुसार एराल 196 एक हाइब्रिड पौधा है। यह व्यवसायिक ²ष्टि से महत्वपूर्ण पौधा है। चार फीट लंबाई एवं चार फीट चौड़ाई पर इसका पौधा लगाया जाता है। इसका उपयोग प्लाई के निर्माण के साथ ही पेपर एवं दियासलाई उद्योग, दवा बनाने में होता है। बताया गया है कि इसके पौधे की छाल से कई तरह की दवाएं बनाई जाती है। पौधों के बीच में की जा सकती है फल-फूल व सब्जी की खेती एराल 196 के पौधों के बीच में फल-फूल व सब्जी की खेती की जा सकती है। पौधा के तैयार होने पर इसकी ऊंचाई 18 से 35 फीट के बीच होती है। पौधे की मोटाई 20 से 25 इंच के बीच होती है। इसका पौधा सीधे ऊपर की ओर जाता है। इन पौधों के बीच में हाइब्रिड निबू, आंवला, अनार, बेल, गुलाब इत्यादि की खेती करके अधिक आमदनी प्राप्त की जा सकती है। व्यवसायिक ²ष्टि से नहीं होता है नुकसान सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसानों को व्यवसायिक ²ष्टि से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। पौधों की पत्तियों को जानवर भी नहीं खाते हैं। इसकी लकड़ी से जो पैसा प्राप्त रहता है, उस पर कोई टैक्स नहीं लगता है। किसान एराल का पौधा लगाकर व्यवसायिक ²ष्टि से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। कई राज्यों में हो रही है एराल के पौधे की खेती बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, झारखंड एवं उत्तराखंड में किसान एराल का पौधा लगाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। किसान व्यवसायिक तौर पर पौधे लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण एवं विकास कर सकते हैं। पौधा लगाने से लेकर इसकी कटाई तक प्रति पौधा 65 रुपये खर्च आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें