अमिता कुमारी प्रमुख एवं श्यामा कुमारी उपप्रमुख बनी
वैशाली। देसरी प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को महनार के अनुमंडल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी की उपस्थिति में प्रमुख और उप प्रमुख का ...और पढ़ें

वैशाली। देसरी प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को महनार के अनुमंडल अधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी की उपस्थिति में प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव हुआ। इसमें अमिता राय प्रमुख और श्यामा कुमारी उपप्रमुख निर्वाचित घोषित की गईं। दोनो का चुनाव निर्विरोध हुआ।
मंगलवार की सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई जो दो घंटे तक चली। 11 सदस्यों में सात पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित थे। सभी एक ही पक्ष के थे। चुनाव के समय से आधा घंटा पहले से तय भवन में अमिता राय, श्यामा कुमारी, शैल देवी, ¨रकू देवी, संगीता देवी, मो. अल्ली, नाथू पासवान पहुंचे।
देसरी दक्षिणी क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्या अमिता राय ने प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद वहां उपस्थित अन्य सभी छह पंचायत समिति सदस्यों ने अपना समर्थन कर दिया। निर्वाची पदाधिकारी मनोज प्रियदर्शी ने अमिता राय को निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके बाद उप प्रमुख पद के लिए देसरी उत्तरी क्षेत्र की श्यामा कुमारी ने अपना नामांकन किया। उपस्थित सदस्यों ने अपना समर्थन दे दिया। उन्हें भी निर्वाची पदाधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
चुनाव प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित प्रमुख अमिता राय और उप प्रमुख श्यामा कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी श्री प्रियदर्शी ने प्रमाण पत्र दिया। निर्वाचन स्थल पर पर्यवेक्षक के रूप में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के अलावा पुलिस बल मौजूद था।
प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव की तिथि तय होने में आठ माह लगे
देसरी प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख के पद को ले 30 जून 2018 को निवर्तमान प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीओ को एक आवेदन दिया था। 25 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिसमें एक तिहाई सदस्यों ने उस समय प्रमुख रहे रामजन्म राय और उप प्रमुख चंदना के कार्यकलाप पर असंतुष्टी जताई। उस चर्चा में वर्तमान प्रमुख और उप प्रमुख उपस्थित नहीं हो सके। चर्चा में सात सदस्यों ने ही भाग लिया था। 10 अगस्त 2018 को नये प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव होना था। लेकिन इसके एक दिन पहले ही 9 अगस्त 2018 को उच्च न्यायालय में सीडब्लूजेसी 15716/ 2018 रामजन्म राय बनाम राज्य सरकार एवं अन्य में आदेश आया कि नई तिथि तय होने तक चुनाव पर रोक रहेगी। फिर न्यायालय के आदेश पर 4 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में प्रमुख और उप प्रमुख के कुर्सी को सात समिति सदस्यों ने गिरा दिया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।