हाजीपुर में महिला थाने का सपना आज होगा साकार
नगर प्रतिनिधि, हाजीपुर
वैशाली जिले में महज कुछ घंटों में महिला थाना का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशों के आलोक में यहां महिला थाना की स्थापना की गयी है। तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी गुप्तेश्वर पांडेय जिले में स्थापित नवसृजित महिला थाना का सोमवार को उद्घाटन करेंगे। यह पहला मौका है जब महिलाओं के लिए विशेष थाना यहां सरकार के निर्देश पर खुल रहा है। निश्चित रूप से यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कड़ी साबित होगी। पुलिस आफिस निरीक्षण के बाद संध्या 4 बजे आईजी गुप्तेश्वर पांडेय एवं डीआईजी बच्चू सिंह मीणा संयुक्त रूप से महिला थाना वैशाली का उद्घाटन करेंगे। जिले में खुल रहे इस महिला थाना की पहली थानाध्यक्ष कुमारी किरण होंगी। इस थाना के खुलने से अब महिलाओं को प्राथमिकी दर्ज कराना आसान होगा। जो बातें या शिकायत पुरूष थानाध्यक्ष को एक महिला नहीं बता पाती थी अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। अब वे अपनी शिकायतों को खुलकर बया कर पायेंगी। महिला उत्पीड़न से जुड़े जिले के सभी मामले अब महिला थानाध्यक्ष कुमारी किरण के जिम्मे होगी। जढुआ रोड स्थित थाना अब महिलाओं की रक्षा में सदैव तत्पर रहेगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।