Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में सदर SDPO और साइबर थाना अध्यक्ष सहित 21 पुलिस पदाधिकारियों किए गए सम्मानित, यहां देखें लिस्ट

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 11:43 PM (IST)

    हाजीपुर में एसपी ललित मोहन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करने और कांडों का सफल राजफाश करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। सदर वन एसडीपीओ सुबोध कुमार और साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन को विशेष रूप से सराहा गया। इसके अतिरिक्त जिले भर के सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने वाले 4 थाना अध्यक्षों समेत 20 पुलिस पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।

    Hero Image
    पुलिस पदाधिकारियों किए गए सम्मानित। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। जिले में अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, कांडों का सफल राजफाश एवं सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने वाले थाना अध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता को एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    उन्होंने कहा कि निरंतर ऐसे ही कार्य करने के लिए पुलिस पदाधिकारीयों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान कांड का सफल राजफाश के लिए सदर वन एसडीपीओ सुबोध कुमार,अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ के लिए पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, जिले भर के सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने वाले 4 थाना अध्यक्ष समेत 20 पुलिस पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

    इन्हें किया गया सम्मानित

    जिसमें थाना अध्यक्ष जंदाहा मनोज कुमार कांड का सफल राजफाश हेतु सहयोग, थाना अध्यक्ष गंगा ब्रिज दीपक कुमार 10 कांडों का निष्पादन, थाना अध्यक्ष बिदुपुर रवि प्रकाश कांड का सफल राजफाश, थाना अध्यक्ष बेलसर मनोरंजन कुमार कांड का सफल राजफाश, नगर थाना के एसआई जया कुमारी माह जून में 25 कांड एवं जुलाई में 11 कांड का निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।

    वहीं, नगर थाना एसआई राहुल कुमार 15 कांडों का निष्पादन, नगर थाना विद्यानंद यादव 10 कांडों का निष्पादन, पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार बिदुपुर थाना 10 कांडों का निष्पादन, प्रकाश कुमार पासवान बिदुपुर थाना 10 कांडों का निष्पादन, पल्लवी कुमारी औद्योगिक क्षेत्र थाना 10 कांडों का निष्पादन, प्रियंका कुमारी जुड़ावनपुर थाना 10 कंडो का निष्पादन के लिए सम्मानित किया गया।

    धीरेंद्र कुमार 10 कांडों का निष्पादन, अंकित कुमार वर्मा महुआ थाना 12 कांडों का निष्पादन, देवी शंकर त्रिवेदी 11 कांडों का निष्पादन, मुकेश कुमार 10 कांडों का निष्पादन, प्रीति कुमारी तिसिऔता थाना 10 कांडों का निष्पादन एवं पुलिस अवर निरीक्षक डांगी भारती गंगा ब्रिज थाना कांड संख्या 23/25 के अनुसंधान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    एसपी ने कहा कि सदर वन एसडीपीओ सुबोध कुमार को कांड का सफल राजफाश, साइबर थाना अध्यक्ष चांदनी सुमन को अंतर्राष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ एवं जिले के विभिन्न थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को सर्वाधिक कांडों का निष्पादन करने को लेकर सम्मानित किया गया है।

    इस मौके पर उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों से समय सीमा के अंदर कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।