कुशल मंत्री व किसान थे रामदेव महतो : कुशवाहा
संवाद सूत्र, हाजीपुर पूर्वमंत्री रामदेव महतो जनसंघ के शासन काल में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे। मंत् ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, हाजीपुर
पूर्वमंत्री रामदेव महतो जनसंघ के शासन काल में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे। मंत्रिमंडल में रहते हुए भी वे कृषि कार्य से जुड़े रहे। वे एक कुशल मंत्री, कुशल पहलवान एवं कुशल कृषक के रूप में जाने जाते रहे है।
हाजीपुर लाढ़ो होटल के सभागार में शनिवार को रामदेव महतो समता परिषद की हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा ने ये बाते कही। उन्होने पूर्वमंत्री स्व. महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सादा जीवन एवं सादगी को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने आगामी 29 जनवरी को पूर्वमंत्री स्व. रामदेव महतो के 85 वीं जयंती सह सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आने का अपील किया। उन्होने ये भी कहा कि स्व. महतो के जीवनी पर एक पुस्तक भी प्रकाशित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल राम ने प्रदेश कुशवाहा सह विधान पार्षद श्री कुशवाहा को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रंजीत कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सुखदेव मुखलाल कालेज के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, संजीव कुमार, उपप्रमुख भोला सिंह, धनंजय कुमार, मृत्युंजय तिवारी, विजय कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, द्वारिका सिंह, दिनेश सिंह, रूपेश कुमार सिंह एवं डा. सुशील कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।