Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज, दी एक-दूसरे को बधाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 10 Jul 2022 06:27 PM (IST)

    बकरीद त्योहार पर रविवार को जिले भर में मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह रहा। बकरीद की पहली नमाज रविवार की सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह में अदा की गई और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। पर्व के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों की पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

    Hero Image
    ईदगाहों में अदा की गई बकरीद की नमाज, दी एक-दूसरे को बधाई

    जागरण टीम, सुपौल। बकरीद त्योहार पर रविवार को जिले भर में मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह रहा। बकरीद की पहली नमाज रविवार की सुबह साढ़े सात बजे ईदगाह में अदा की गई और एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। पर्व के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों की पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी। जिला मुख्यालय में साढ़े सात बजे सुबह ईदगाह में तथा आठ बजे सुबह जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बसबिट्टी रोड में सुबह छह बजे से 10 बजे तक वन वे रखा गया था। ईदगाह के बगल में मेला रहने के कारण सुबह के सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक विशेष तौर पर पुलिस गश्ती जारी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिपरा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही बच्चे, बूढ़े और युवाओं ने मस्जिद ईदगाह में नमाज अदा की और एक दूसरे को बधाई दी। प्रखंड के पिपरा, ठाढी भवानीपुर, तेतराही, दुबियाही आदि स्थानों पर काफी उत्साह देखा गया। खासकर बच्चों में काफी उमंग देखी गई। इस मौके पर पुलिस की गश्ती चलती रही।

    कटैया-निर्मली क्षेत्र में बकरीद उत्साह के साथ गले से गले मिलाकर मनाया गया। इस मौके पर बथनाहा, कटैया मिलिक, बेलोखरा, रामनगर, पथरा, दशियाबही, निर्मली आदि स्थानों पर स्थित ईदगाहों को विशेष रूप से रंगाई-पोताई कर सजाया गया था जहां लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान थाना क्षेत्र की सभी ईदगाहों पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई थी। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी ईदगाहों के पास पुलिस बल तैनात थे।

    राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत के बड़ी जामा मस्जिद, गोल बाजार के ईदगाह, फिरदौश जामा मस्जिद करजाईन रोड, धर्मपट्टी, राम बिशनपुर, गद्दी, गणपतगंज सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के पश्चात नमाज स्थल पर आए जनप्रतिनिधियों गणमान्य लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। मौके पर सिमराही पंचायत के पूर्व मुखिया बैजनाथ प्रसाद भगत, प्रखंड प्रमुख फिदा हुसैन, नूर आलम, मु. अकरम राजा, मु. बशीर, मु. शहीद, मु.रिजवान, डा. तजमूल हुसैन, मु. सीदीक, मु. इदरीश, हाजी दिल मोहम्मद, सिकंदर आलम, मोहिउद्दीन सहित कई लोग शामिल थे। मौके पर मु. अकरम राजा ने बताया कि बकरीद का त्योहार त्याग और कुर्बानी का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

    सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर बकरीद पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। बकरीद पर्व के दौरान मदरसा इस्लामिया अरबिया छिटही हनुमाननगर में नमाज अदा की गई जहां काफी संख्या में लोग शरीक हुए। पूर्व मुखिया बीवी नसीमा खातून, मु. मुस्तफा कमाल, पंचायत समिति सदस्य जैबा प्रवीण आदि ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। बड़ी मस्जिद छिटही, छिटही पलार स्थित मस्जिद, ईदगाह झिल्ला डुमरी, सरायगढ़ मस्जिद, बनैनियां मस्जिद, कल्याणपुर सियानी मस्जिद सहित अन्य जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। मुखिया बीबी शहनाज, मु. जाकिर, प्रमुख विजय कुमार यादव, भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव, बनैनिया मुखिया श्याम कुमार यादव, सरायगढ़ मुखिया परमिला देवी, ढ़ोली मुखिया सरस्वती देवी, लौकहा मुखिया महारानी देवी, शाहपुर पृथ्वीपट्टी मुखिया सतीश कुमार, पिपरा खुर्द मुखिया राजेंद्र शाह, मुरली मुखिया पन्ना देवी, झिल्ला डुमरी मुखिया फुल कुमारी देवी, चांदपीपर मुखिया गणेश राम आदि ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी है।

    मरौना प्रखंड क्षेत्र के सिसोनी, गणेशपुर, सरोजबेला, गनोरा, भलुआही सहित विभिन्न स्थानों में ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पर्व को मनाते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जहां परंपरागत तरीके से ईदगाह में नमाज अदा की, वहीं एक-दूसरे से गले मिल बधाई दी।

    प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। विभिन्न ईदगाहों में लोगों ने नमाज अदा की। जगह-जगह ईदगाहों में काफी संख्या में भीड़ दिखी। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बकरीद पर्व मनाने को लेकर उत्साहित दिखे। सूर्यापुर, दुअनियां, इस्लामपुर, सौराजान, घटहा आदि जगहों पर ईदगाह में नमाज अदा की गई है।

    किशनपुर प्रखंड में कुर्बानी का त्योहार बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों व ईदगाह में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला प्रारंभ हुआ। रविवार की रात को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाजारों में रौनक देखी गई। लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। ईदगाहों एवं मस्जिदों में विशेष नमाज के लिए रविवार सुबह से भीड़ जुटने लगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। इस दौरान राजपुर, कटहारा-कदमपुरा, ठाढी धत्ता, पिरगंज, अंदौली, सिगिआवन, मेहासिमर, क्योटापट्टी आदि जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार और बीडीओ अजीत कुमार विभिन्न जगहों का जायजा लेते रहे। पूर्व विधायक सह राजद राष्ट्रीय सचिव यदुवंश कुमार यादव, पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव आदि ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को त्योहार की बधाई दी।

    निर्मली प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों एवं नगर में मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा एक साथ विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज अदा करने के पश्चात लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। नगर के वार्ड संख्या 12 के प्रस्तावित मस्जिद की भूमि के खुले मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज अदा करने के बाद नगर के कई गणमान्य ने भी पर्व की बधाई दी। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, अनिल कुमार, हेम नारायण साहू, शत्रुघ्न प्रसाद साह, जगन्नाथ कामत आदि उपस्थित थे।

    छातापुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बकरीद उत्साह के साथ मनाया गया। कोरोना काल में बीते दो बर्षों की पाबंदी के बाद मुस्लिम भाईयों ने अपने निकटतम ईदगाहों पर जाकर नमाज अदा की। इस मौके पर मुख्यालय स्थित डाकघर से पश्चिम, चुन्नी पंचायत में सुरसर नदी के किनारे, घिवहा में मकतब स्कूल अवस्थित ईदगाह में नमाज को लेकर भीड़ देखी गई। सैकड़ों की संख्या में बच्चों के जमा हो जाने से मेले सा नजारा था। सभी एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक दे रहे थे। नये परिधानों में सुसज्जित बच्चे पर्व को लेकर खासा उत्साहित दिखे। पर्व के दिन दावत का दौर भी चलता रहा। मु. जहांगीर, मु. अजीज, मु. नवीज, मु. इम्तियाज अली, मु.असगर, मु. हारूण, परवेज हयात, मु. कलाम, मु. साबिर, जैद अनबर, मु. मासूम आदि ने घूम-घूमकर बधाई दी।

    करजाईन एवं आसपास के क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईदगाह एवं मस्जिद में बकरीद की सामूहिक नमाज अदा की गई। पूर्व मुखिया अजीमुल हसन, मु. मोतलीव उर्फ बेचन, मु. अफरोज, नूर आलम, शहंशाह आलम आदि ने बताया कि ईदगाह एवं मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इस अवसर पर हिदू समुदाय के लोग भी आपसी प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा निभाई। शांति व्यवस्था के लिए करजाईन थानाध्यक्ष संजीव कुमार एवं रतनपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत पुलिस बल के साथ गश्त लगाते रहे।

    त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ईदगाह में नमाज अदा की तथा एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन ने थाना रोड स्थित ईदगाह नमाज अदा की। नमाज के बाद घरों में कुर्बानियां दी गई। पर्व को लेकर प्रखंड के तमाम ईदगाहों में अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद, थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रहे थे।

    comedy show banner
    comedy show banner