Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांडव पासवान बने अनुसूचित जाति जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 12:47 AM (IST)

    संवाद सूत्र त्रिवेणीगंज (सुपौल) मिरजावा बाढ़ आश्रय स्थल के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्

    Hero Image
    पांडव पासवान बने अनुसूचित जाति जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष

    संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल) : मिरजावा बाढ़ आश्रय स्थल के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान के तहत अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदन कुमार पासवान, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सज्जन कुमार संत, जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया। सबसे पहले मिरजावा पंचायत के मुखिया पांडव पासवान ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने पांडव पासवान को अनुसूचित जाति जनजाति का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में पार्टी आलाकमान के आदेशानुसार संगठन मजबूती के लिए जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि आगे आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन को धूल चटा दें। कहा कि यही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और धर्म के लोगों को बराबर मान और सम्मान देने का कार्य करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समर्पण एवं निष्ठा के साथ में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर राजेंद्र पासवान, पवन यादव, सौरभ यादव, संतोष कुमार भटन, मिथिलेश कुमार मिठू, सवुरी सरदार, वीरेंद्र साह, सुशील कुमार आदि ने राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करवाने वाले में अनुसूचित जनजाति के जिला सचिव संतराम, मीडिया प्रभारी विद्याभूषण, अत्यंत पिछड़ा के जिला उपाध्यक्ष मुस्त़फा राई, विद्याकरण, अभिषेक यादव, विवेक राज चौधरी आदि शामिल थे। संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल) : मुख्यालय स्थित मिरजावा बाढ़ आश्रय स्थल के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान के तहत अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदन कुमार पासवान, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सज्जन कुमार संत, जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार यादव की उपस्थिति में सदस्यता अभियान चलाया गया। सबसे पहले मिरजावा पंचायत के मुखिया पांडव पासवान ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने पांडव पासवान को अनुसूचित जाति जनजाति का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में पार्टी आलाकमान के आदेशानुसार संगठन मजबूती के लिए जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि आगे आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन को धूल चटा दें। कहा कि यही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति और धर्म के लोगों को बराबर मान और सम्मान देने का कार्य करती है।

    वहीं नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समर्पण एवं निष्ठा के साथ में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर राजेंद्र पासवान, पवन यादव, सौरभ यादव, संतोष कुमार भटन, मिथिलेश कुमार मिठू, सवुरी सरदार, वीरेंद्र साह, सुशील कुमार आदि ने राजद की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करवाने वाले में अनुसूचित जनजाति के जिला सचिव संतराम, मीडिया प्रभारी विद्याभूषण, अत्यंत पिछड़ा के जिला उपाध्यक्ष मुस्त़फा राई, विद्याकरण, अभिषेक यादव, विवेक राज चौधरी आदि शामिल थे।