सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ नियंत्रण विभाग सतर्क
सुपौल के वीरपुर में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। बराह क्षेत्र में जलस्राव 169350 क्यूसेक तक पहुंचा। कोसी बराज पर भी जलस्तर बढ़ा लेकिन बाद में इसमें कमी आई। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार सभी तटबंध सुरक्षित हैं और अभियंता निगरानी रख रहे हैं। नहरों में पानी की आपूर्ति जारी है।

संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल)। कोसी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के कारण बुधवार की संध्या 5 बजे बराह क्षेत्र में इस वर्ष के बाढ़ अवधि में अब तक का सर्वाधिक जलश्राव 1,69,350 क्यूसेक और रात्रि के 11 बजे कोसी बराज पर 2,51,885 क्यूसेक स्थिर क्रम में रिकार्ड किया गया।
फिर संध्या 7 के बाद बराहक्षेत्र में एवं 12 बजे रात्रि के बाद के बाद से जलश्राव की घटना क्रमशः जारी रहते हुए गुरुवार की सुबह 6 बजे बराह क्षेत्र में 1,37,375 क्यूसेक एवं बराज पर 2,33,290 क्यूसेक स्थिर क्रम में रिकार्ड करते हुए पूर्वी कोसी मुख्य नहर में 8,000 क्यूसेक तथा पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में 6,200 क्यूसेक देते हुए 2,19,090 क्यूसेक जलश्राव को बराज के डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया गया।
फिर 8 बजे बराह क्षेत्र में 1,40,300 क्यूसेक बढ़ते क्रम में एवं बराज पर 2,22,405 क्यूसेक घटते क्रम में रिकार्ड किया गया जिसमें से कुल 14,200 क्यूसेक दोनों मुख्य नहर में देते हुए 2,08,205 क्यूसेक बराज के डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया गया।
9 बजे बराह क्षेत्र में 1,40,300 क्यूसेक और बराज पर 2,22,405 क्यूसेक दोनों जगह स्थिर क्रम में रिकार्ड करते हुए तथा दोनों मुख्य नहर में जलश्राव देने के उपरांत 2,08,205 क्यूसेक जलश्राव को डाउन स्ट्रीम में भेजा गया।
10 बजे एवं 11 बजे की जलस्तर कोसी बराज पर स्थिर ही रही लेकिन 11 बजे मात्र बराह क्षेत्र में लगभग एक हजार क्यूसेक की कमी के कारण 1,37,375 क्यूसेक घटते क्रम में रहा जबकि बराज पर 9 बजे वाला ही जलस्तर रीडिंग ही रहा।
दिन के 1 बजे बराह क्षेत्र में 1,35,425 क्यूसेक घटते क्रम में और बराज पर 2,17,395 क्यूसेक घटते क्रम में रिकार्ड करते हुए 2,03,195 क्यूसेक जलश्राव को डाउन स्ट्रीम में पास आउट कराया गया।
इसी तरह दिन के 2 बजे बराह क्षेत्र में
नदी के जलश्राव में जारी घट बढ़ के बावजूद कही कोई दबाव की सूचना नहीं है। कोट कोसी के दोनों प्रभाग के सभी तटबंध, बांध अपने अवयवों के साथ पूर्णतः सुरक्षित हैं। सभी संबंधित अभियंता अपने अपने कार्य क्षेत्र में सतत निगरानी में जुटे हैं। - ई. संजीव शैलेश मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण, वीरपुर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।