विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले महिलाओं के खाते में 2500 रुपये देने का वादा, अब तेजस्वी यादव ने कर दी एक और बड़ी घोषणा; किसे होगा फायदा?

Published: Mon, 16 Dec 2024 06:00 AM (GMT+05:30)

Bihar Politics News Hindi बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य की मुख्य समस्याएं महंगाई बेरोजगारी और गरीबी हैं। उन्होंने एनडीए सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने कमरतोड़ महंगाई लाई है। तेजस्वी ने कहा कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वे माई-बहिन मान योजना लाएंगे और प्रति माह 2500 रुपये सीधे उनके खाते में डालेंगे।

अब तेजस्वी यादव ने मिडिल क्लास के लिए कर दी एक और बड़ी घोषणा
अब तेजस्वी यादव ने मिडिल क्लास के लिए कर दी एक और बड़ी घोषणा

HighLights

  1. महिलाओं के खाते में देंगे 2500 रुपये व दो सौ यूनिट फ्री बिजली : तेजस्वी
  2. जिला अतिथि गृह में बोले पूर्व उप मुख्यमंत्री, 17 महीने में हमने दी पांच लाख नौकरी

जागरण संवाददाता, सुपौल। बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यहां महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी मुख्य समस्याएं हैं। एनडीए की सरकार कमरतोड़ महंगाई लाई है। अगर हमारी सरकार आएगी तो हमलोग माई-बहिन मान योजना लाएंगे और प्रति माह 2500 रुपये सीधे उनके खाता में डालेंगे। दो सौ यूनिट बिजली भी फ्री में देंगे। वृद्धावस्था पेंशन व सामाजिक सुरक्षा पेंशन चार सौ की जगह 15 सौ रुपये करेंगे। वे रविवार को अतिथि गृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

7 महीनों में हमने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी- तेजस्वी

  • तेजस्वी ने कहा कि 2020 में हमलोगों ने कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। छोटे-मोटे अंतर से हमलोगों की हार हुई, लेकिन जब हम उप मुख्यमंत्री बने तो 17 महीनों में हमने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी।
  • उन्होंने कहा कि हमलोगों की जब सरकार थी तो हमलोगों का प्रण था कि जाति आधारित गणना कराएंगे, जिसे हमलोगों ने कराया। आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत की। भाजपा के आते ही आरक्षण समाप्त हो गया। महागठबंधन की 17 महीने की सरकार ने जो आरक्षण लागू किया था उसे लेकर राजद कोर्ट में लड़ रहा है।
  • अभी जो बहालियां हो रही हैं उसमें भाजपा व मुख्यमंत्री के कारण पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, आदिवासी भाई आरक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। 16 फीसद का नुकसान हुआ है।

बिहार में 50 हजार करोड़ का निवेश कराया- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि आइटी पालिसी, स्पोर्ट्स पालिसी, टूरिज्म पालिसी को हमने 17 महीने में बनाया। जो खिलाड़ी देश के लिए, बिहार के लिए मेडल जीतकर लाए उसको भी हमलोगों ने डीएसपी रैंक तक का नौकरी देने का प्रविधान किया। 17 महीने में 70 से 72 खिलाड़ियों को नौकरी दी।

उन्होंने कहा कि जो पढ़ा लिखा उसे भी नौकरी, जो खेल-कूदा उसे भी नौकरी। बिहार में 50 हजार करोड़ का निवेश कराया। आंगनबाड़ी हो, तालमी मरकज हो, विकास मित्र हो, टोला सेवक हो सबके मानदेय को दो गुना किया।

अब मुख्यमंत्री को बोलने ही नहीं दिया जाता- राजद नेता

तेजस्वी ने आगे कहा कि अब बिहार में डबल इंजन की सरकार है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि गरीब राज्य है तो विशेष राज्य का दर्जा अब क्यों नहीं दिला पाए। अब नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा तब कब मिलेगा। अब मुख्यमंत्री को बोलने ही नहीं दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब तक बिहार में इतना खर्चीला मुख्यमंत्री किसी ने नहीं देखा होगा, जो जनता मालिकों से मिलने के लिए ही दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च करते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि बिहार गरीब राज्य है। बिहार में ला एंड आर्डर बद से बदतर हो गया है।

इस मौके पर सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल, एमएलसी डा. अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, संतोष सरदार, अनोज कुमार आर्य, भूप नारायण यादव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

2 वजहों से मणिपुर में काम करने गए थे बिहार के सोनालाल और दशरथ, अब CM नीतीश ने परिवार के लिए कर दी बड़ी घोषणा

बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? पार्टी ने नई घोषणा से बढ़ाई RJD की टेंशन! PK को भी दिया खुला ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।