विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Supaul Voting @ 5 PM: सुपौल में 70, पिपरा में 71, निर्मली में 70, छातापुर में 72, त्रिवेणीगंज में 71 प्रतिशत मतदान

By Rajesh Kumar Singh Edited By: Alok Shahi
Published: Tue, 11 Nov 2025 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2025 06:28 PM (IST)

Bihar Chunav phase 2 Voting News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज मंगलवार, 11 नवंबर को सुपौल ...और पढ़ें

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: सुपौल में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: सुपौल में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी रहीं।

HighLights

  1. Bihar Assembly Election 2025 news : आज 1880 मतदान केंद्रों पर मतदाता कर रहे 48 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

  2. Bihar Election 2025: हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे दो-दो पिंक, एक माडल, एक यूथ व एक पीडब्ल्यूडी बूथ

  3. Bihar Vidhan Sabha Chunav latest News: सुपौल जिले के 15 लाख 39242 मतदाता आज कर रहे मतदान

  4. Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों द्वारा 4990 पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान

  5. Bihar Election 2025 updates: मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

जागरण संवाददाता, सुपौल। Bihar Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Polls latest News बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शाम पांच बजे तक सुपौल जिले में 71 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा सीट के हिसा बसे सुपौल में 70 प्रतिशत, पिपरा में 71 प्रतिशत, निर्मली में 70 प्रतिशत, छातापुर में 72 प्रतिशत, त्रिवेणीगंज में 71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपौल जिले में दिन के तीन बजे तक 62 प्रतिशत वोटरों ने अपने मत डाले हैं। यहां एक बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाल लिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों और प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है अब मतदाताओं की बारी है। जिले की पांच विधानसभा सीटों सुपौल, पिपरा, त्रिवेणीगंज, निर्मली और छातापुर के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव में 48 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। महिला, पुरुष व अन्य सहित 1539242 मतदाता प्रत्याशियों के चयन के लिए जिले के 1880 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो पिंक बूथ, एक माडल बूथ, एक यूथ बूथ और एक पीडब्ल्यूडी बूथ होंगे। मतदान सुबह सात बजे प्रारंभ होगा और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। चुनाव के संचालन के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तर पर लहटन चौधरी सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

WhatsApp Image 2025-11-11 at 2.05.07 PM(1)

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्नी रेनु हुसैन के साथ अपने गृह जिला सुपौल में बूथ नंबर 190 पर मतदान किया।

(41) निर्मली विधानसभा क्षेत्र

निर्मली विधानसभा क्षेत्र से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, आम आदमी पार्टी के चंदन कुमार, बहुजन समाज पार्टी के प्रभु राम, महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बैद्यनाथ मेहता, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया के गुण सागर साहु, जन सुराज प्रत्याशी रामप्रवेश यादव, जागरूक जनता पार्टी के रामदेव सुतिहार व निर्दलीय सियाराम मंडल हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 303880 है जिसमें महिला 143405, पुरुष 160474 और थर्ड जेंडर 1 है। यहां के मतदाता 367 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। यहां स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 06473224805 है।

(42) पिपरा विधानसभा क्षेत्र

पिपरा विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 304877 मतदाता करेंगे। इसमें 159204 पुरुष, 145666 महिला व 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां प्रत्याशियों के रूप में महागठबंधन समर्थित कम्युनिस्ट के अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी के कलाम, जदयू के रामविलास कामत, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की अंजू कुमारी, प्राउटिस्ट ब्लाक आफ इंडिया के अमरेन्द्र कुमार भास्कर, जन सुराज पार्टी के इन्द्रदेव साह, जय हिन्द पार्टी के चन्द्रकिशोर यादव, समता पार्टी के त्रिभुवन कुमार, सोशलिस्ट पार्टी के दुखी लाल यादव, सोशलिस्ट पार्टी यूनिटि सेंटर आफ इंडिया पार्टी के रामदेव यादव, निर्दलीय नंदन कुमार, निर्दलीय लक्ष्मीकांत भारती, और निर्दलीय हेमा भारती हैं। यहां मतदाताओं के लिए 364 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पिपरा विधानसभा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 06473224808 है।

(43) सुपौल विधानसभा क्षेत्र

सुपौल विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इन प्रत्याशियों में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजेन्द्र प्रसाद यादव, आम आदमी पार्टी के ब्रज भूषण नवीन, महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के मिन्न्तुल्लाह रहमानी, जागरूक जनता पार्टी के सत्य नारायण शर्मा, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया की गुंजा कुमारी, जन सुराज पार्टी के अनिल कुमार सिंह, प्राउटिस्ट सर्व समाज के बिन्देश्वरी प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी के सुशील कुमार और निर्दलीय शंभू बाबू शामिल हैं। इनके भाग्य का फैसला 293080 मतदाता करेंगे जिसमें 154621 पुरुष 138459 महिला मतदाता शामिल होंगे। मतदान के लिए 365 मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 06473224811 है।

(44) त्रिवेणीगंज (सु.) विधानसभा क्षेत्र

त्रिवेणीगंज (सु.) विधानसभा क्षेत्र में 5 प्रत्याशियों जिसमें महागठबंधन समर्थित राजद के संतोष कुमार, एनडीए समर्थित जदयू की सोनम रानी, बहुजन समाज पार्टी के संजय राम, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के जितेन्द्र राम और जन सुराज के प्रदीप राम के बीच मुकाबला है। यहां 158399 पुरुष, 145739 व 2 थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल मतदाताओं की संख्या 304140 है। ये मतदाता 357 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 06473224814 है।

(45) छातापुर विधानसभा क्षेत्र

छातापुर विधानसभा में 13 उम्मीदवार के बीच फैसला होना है। इन प्रत्याशियों में एनडीए समर्थित भाजपा के नीरज कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार, महागठबंधन समर्थित राजद के विपिन कुमार सिंह, बहुजन समाज पार्टी के सिकेन्द्र कुमार मंडल, जन सुराज के अभय कुमार सिंह, जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के कलीम मियां, कंट्री सिटीजन पार्टी के दयानंद मिश्र, अपना अधिकार पार्टी के मु. फरहान, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया के विपीन कुमार यादव तथा निर्दलीय दीपक कुमार, मनोज कुमार पासवान, रमेश कुमार मेहता और सदानंद सादा शामिल हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 333265 है। इसमें पुरुषों की संख्या 176097, महिलाएं 157164 व थर्ड जेंडर 4 हैं। यहां स्थापित मतदान केंद्रों की संख्या 427 है। इस विधानसभा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 06473224826 जारी किया गया है।

4990 पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान

मिली जानकारी के अनुसार 238 पीडब्ल्यूडी मतदाता द्वारा होम वोटिंग की गई है। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों द्वारा 4990 पोस्टल बैलेट द्वारा फेशिलेशन सेंटर पर मतदान किया गया। 1428 सेवा मतदाता को ईटीपीबीएस भेजा गया जिसमें रविवार तक 268 प्राप्त हुए। दूसरी और सोमवार को भी मतदान कर्मियों का अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पोलिंग पार्टी के लिए जीपीएस युक्त वाहन की व्यवस्था की गई है। नदी पार वाले मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था जेनरेटर से की गई है। नदी के पार वाले बूथों की संख्या 36 है।

मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए एफएसटी-एसएसटी, सेक्टर पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी के साथ-साथ सीएपीएफ की तैनाती रहेगी। सभी प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जानकारी दी गई कि सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मोबाइल जमा करने के लिए काउंटर रहेगा जहां कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति रहेगी। जरूरतमंद मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था रहेगी।
मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इसके लिए बीएसएस कालेज में विधानसभावार मतगणना कक्ष बनाए गए हैं।