Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवाओं को शहीद रामफल मंडल से प्रेरणा लेने की जरूरत

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2020 01:04 AM (IST)

    शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव मधुरापुर में उनके शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    युवाओं को शहीद रामफल मंडल से प्रेरणा लेने की जरूरत

    सीतामढ़ी। शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव मधुरापुर में उनके शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सियाराम मंडल ने की। इसमें स्थानीय विधायक डॉ रंजू गीता, राजस्थान के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यूरेका गुप्ता, देवेंद्र यादव, शहीद रामफल मंडल विचार मंच के संयोजक विनोद बिहारी मंडल व समाजसेवी विजेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को स्मरण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रामफल मंडल बिहार के पहले शहीद हैं। उनके सम्मान के लिए हमें आंदोलन करना चाहिए ताकि पाठय पुस्तक में रामफल मंडल शामिल हो। साथ ही सीतामढ़ी के विभिन्न चौकों पर रामफल मंडल की प्रतिमा लगाई जाए। विधायक डॉ रंजू गीता ने कहा कि उन्होंने युवाओं से शहीद रामफल मंडल के विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम रामफल मंडल के नाम पर रखा है। पिछले बार सोनोने मथुरापुर गांव में पार्क का शिलान्यास कराया था लेकिन अभी तक उसका निर्माण नहीं हुआ है। जल्द ही पार्क का निर्माण हो जाए। हम प्रयासरत हैं कि उनके सम्मान में सरकार कुछ करें। रेखा गुप्ता ने कहा कि हम लोग राजनीति से दूर हट के उनके सम्मान के लिए काम करेंगे और एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। शहीद रामफल मंडल के विचारों पर चलने की जरूरत बाजपट्टी संसू:रामफल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित टावर चौक पर रालोसपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रेखा गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद रामफल मंडल के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस युग में भी लोगों को उनके विचार और बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए । मौके पर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष पशुपति सिंह कुशवाहा, सम्राट संतोष भाग्य नारायण यादव श्याम बिहारी यादव शिव कुमार पासवान नंदलाल ठाकुर वंश लाल भगत सामाजिक कार्यकर्ता राहुल पटेल चंद्र भूषण सिंह भोला महतो मनोज कुमार, शंभू गुप्ता रमेश सिंह सोनेलाल ठाकुर बृजेश कुशवाहा सुषमा रानी बद्री प्रसाद रामबली सनी चंद्रशेखर यादव राजन गुप्ता नीरज कृष्णा कुमार पहाड़ी साह सहित अन्य लोग मौजूद थे। शहीद रामफल मंडल की शहादत युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीतामढ़ी, संस: शहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस पर रविवार को बाजपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित टावर पर प्रमुख संघ सह युवा राजद जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में युवा राजद सह प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष मुकेश ने शहीद रामफल मंडल के व्यक्तित्व एवं आजादी की लड़ाई खासकर अगस्त क्रांति 1942 में उनके योगदान एवं शहादत को विशिष्ट बताया। कहा कि वे बिहार के प्रथम अमर शहीद थे। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर बाजपट्टी युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष बिदू ठाकुर,जिला महासचिव अमर कुशवाहा,नंद किशोर गुप्ता, अभिराम पांडेय, संभल मांझी, दुखा कापर,रामनाथ साह व गणेश साह आदि मौजूद थे। बच्चों को पढ़ानी चाहिए शूरवीरों की कहानी सीतामढ़ी, संस: वेटरन्स इंडिया पूर्व सैनिक संगठन द्वारा बाजार समिति परिसर में रामफल मंडल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आजादी की लड़ाई मे अमर शहीद रामफल मंडल एवं जुब्बा सहनी तथा तिरहुत के अन्य गुमनाम शहीदों की जीवनी पर विस्तृत चर्चा की गई। संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद ने कहा कि ऐसे शूरवीरों की जीवनी हमें बच्चों को पढ़ानी चाहिए। सरकार को इसे सिलेबस में शामिल करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी देश और समाज के प्रति सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ बने। जिला संयोजक पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने कहा कि ऐसे शूरवीरों की शहादत को एक बार नहीं बार-बार याद करने की जरूरत है। मौके पर वीरेंद्र यादव,किशोरी सिंह,सोनू सिंह,मुकेश यादव, रोशन कुमार,सत्यनारायण शाह, बिहारी झा,रामेश्वर महतो, अशोक साह,राम इकबाल भगत, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मी राय, रविदर यादव,लक्ष्मी प्रसाद,समेत कई पूर्व सैनिक एवं युवा समाजसेवी मौजूद थे

    comedy show banner
    comedy show banner