Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में 13 कांवरियों की मौत से गम में डूबा सिवान

आज सुबह सिवान के 11 श्रद्धलुओं की पुरी से लौटते वक्‍त झारखंड में एनएच 33 पर सढ़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना आते ही आंदर बाजार सहित पूरे सिवान जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2015 11:04 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2015 04:05 PM (IST)

सिवान। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थानान्तर्गत दु्रदा गांव के नजदीक एनएच-33 पर पिकअप वैन व बस की टक्कर में सिवान के 13 कांवरियों की मौत हो गई। वे देवघर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पुरी गए थे। वे आज वापस सिवान स्थित अपने घर लौट रहे थे।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलते ही आंदर बाजार व सिसवन सहित पूरे सिवान जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सहसा लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ। सभी बस एक ही सवाल कर रहे थे कि ऐसा भला कैसे हो सकता है? लेकिन, जो होना था, वो तो हो चुका था। मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं।

हादसे में मरने वालों के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है, लेकिन परिजन कुछ समझने के लिए तैयार नहीं। उन घरों ने निकलने वाली चीत्कार से माहौल गमगीन है।

सबकी आंखों में आंसू

हादसे की सूचना जैसे ही आंदर बाजार में पहुंची, हड़कंप मच गया। बाजार खुलने के साथ ही हर जुबान पर हादसे की ही चर्चा थी। कई लोगों ने जमशेदपुर फोन कर हादसे की जानकारी ली। कई परिवारों में वहां से भी फोन आए। हालात की जानकारी मिलने पर यहां सबकी आंखों में आंसू थे। शोक में कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

उजड़ गया शंभू प्रसाद का परिवार

सबसे बुरा हाल आंदर बाजार के शंभू प्रसाद के परिजनों का है। शंभू प्रसाद उर्फ शंभू साव जहां हादसे में खुद गंभीर रूप से घायल होकर इलाजरत हैैं वहीं उनकी पत्नी कुसुम, बेटी अन्नू, बेटा दीपू और साले की बेटी प्रीति की घटनास्थल पर ही मौत होने से उनके परिवार और आसपास के इलाकों में शोक की लहर है।

शंभू की ससुराल कुचायकोट में है और प्रीति अपने फुआ के घर पर ही रहती है। पूरा परिवार पुरी यात्रा को लेकर काफी उत्साहित था, लेकिन हादसा से टूट चुका है।

सुशील मोदी ने हादसे पर जताया शोक

परिवर्तन रथ यात्रा के साथ जिले के दौरे पर आए वरीय भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मोदी परिवर्तन रथयात्रा के साथ अभी सिवान जिले के दौरे पर हैैं।

छह अगस्त को चार गाडिय़ों से गए थे 60 लोग

आंदर से पिछले छह अगस्त को चार वाहनों से 60 श्रद्धालु बाबाधाम के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार को एक गाड़ी बाबाधाम से वापस आ गई। तीन गाड़िय़ों में सवार लोग पुरी दर्शन के लिए चले गए। इन्ही में से एक गाड़ी शुक्रवार को हादसे का शिकार हुई। इस गाड़ी पर 23 लोग सवार थे। इनमें कई जख्मी हैैं।

दूसरी बार हादसे का शिकार हुए सिवान के श्रद्धालु

बाबाधाम की यात्रा पर गए सिवान के श्रद्धालुओं की हादसे में मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व बड़हरिया से देवघर जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी मोकामा पुल पर हादसे की शिकार हुई थी। उसमें दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

बीते 27 जुलाई को बड़हरिया के 17 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ था। उसी दिन देर शाम करीब 5.30 बजे मोकामा घाट का पहला बैरियर पार करने के बाद पिंटू मिश्र व मनोज साह गाड़ी की छत पर बैठ गए। पुल के बैरियर से उनके सिर टकरा गए। घटनास्थल पर ही एनकी मौत हो गई।

......

मृतकों के नाम

धीरज कुमार (आंदर बाजार, सीवान)

अज्ञात महिला (आंदर बाजार, सीवान)

अनिल सोनी (सिसवन, सीवान)

आलोक कुमार (सिसवन, सीवान)

विकास कुमार (आंदर बाजार, सीवान)

प्रीति कुमार (बलथरी, सीवान)

आशा देवी (आंदर बाजार, सीवान)

अन्नू कुमारी (आंदर बाजार, सीवान)

दीपू कुमार (आंदर बाजार, सीवान)

जयशंकर राम, (आंदर बाजार, सीवान)

आशीष कुमार (आंदर बाजार, सीवान)

कुसुम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.