सिवान में 35000 रिश्वत लेते पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा
सिवान के लकड़ी नबीगंज में निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी गिरीशदेव तिवारी को 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गोपालपुर के अजीत सिंह ने वंशावली सत् ...और पढ़ें

जागरण टीम, सिवान। लकड़ी नबीगंज अंचल में पटना निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को राजस्व कर्मचारी गिरीशदेव तिवारी को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ लेकर चली गई।
गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई गोपालपुर के अजीत सिंह की शिकायत पर हुई। अजीत ने अपनी जमीनी विवाद को लेकर शिकायत किया था, इसमें राजस्व कर्मचारी गिरीशदेव तिवारी को वंशावली सत्यापन की जिम्मेदारी मिली थी।
इसके एवज में राजस्व कर्मचारी गिरीशदेव तिवारी ने 35 हजार रुपए की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर वंशावली की सत्यापन नहीं की जा रही थी। अजीत ने पटना विजिलेंस को लिखित शिकायत की थी।
जांच के बाद टीम ने योजना के तहत कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
मदारपुर बाजार स्थित होटल से हुई गिरफ्तारी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।