Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siwan News: सिवान में दिल दहलाने वाली घटना..., करंट लगाकर पत्नी की कर दी हत्या, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 04:53 PM (IST)

    Siwan News Today सिवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु बढ़ई टोला गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में विवाहिता से मारपीट कर उसके पति ने करंट देकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान फुलेश्वर ठाकुर के पुत्र रंजीत ठाकुर की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।

    Hero Image
    सिवान में करंट लगाकर महिला की हत्या (जागरण)

    संवाद सूत्र, गोरेयाकोठी (सिवान )। Siwan News: सिवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के बरहोगा यदु बढ़ई टोला गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में विवाहिता से मारपीट कर उसके पति ने करंट देकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान फुलेश्वर ठाकुर के पुत्र रंजीत ठाकुर की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई। घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागने के क्रम में उसके पति रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रूबी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रंजीत ठाकुर के साथ हुई थी। रंजीत ठाकुर नशे का आदी है। वह पहले भी पत्नी से कई बार विवाद व मारपीट कर चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि रंजीत और अन्य लोगों ने पहले रूबी से मारपीट की।

    शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर घटना को दूसरा मोड़ देने के उद्देश्य से बिजली का करंट उसकी गर्दन के पास उसके पति ने दिया। जब वे आश्वस्त हो गए कि रूबी की मौत हो गई है, तब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

    एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि रंजीत ठाकुर द्वारा अपनी पत्नी रूबी कुमारी को करंट लगाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर मृत रूबी के पति रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें

    Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का 'नीतीश प्रेम' फिर उमड़ा, सियासत हुई तेज; इन 3 बातों के लिए कर दिया आगाह

    Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज