Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Siwan: चुनावी रंजिश में पार्षद प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली, वोट के लिए पैसे और पायल बांट रहे थे आरोपी

    By Sujeet Kumar (Aandar)Edited By: Prateek Jain
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 05:38 PM (IST)

    आंदर नगर पंचायत में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की स्थिति गंभीर हाेने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    Hero Image
    देर रात बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया।

    आंदर (सिवान), संवाद सूत्र: आंदर नगर पंचायत में मंगलवार की देर रात बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करायाSiwa गया, जहां घायल की स्थिति गंभीर हाेने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोट प्रभावित करने से रोका तो मार दी गोली

    घायल युवक की पहचान आंदर निवासी पिंटू कुशवाहा के रूप में हुई है, उसके बाएं पैर में गोली लगी है। बताया जाता है कि घायल पिंटू कुशवाहा की मां आंदर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात विरोधी पक्ष द्वारा भरटोलिया गांव में मतदाताओं को पायल एवं रुपये देकर अपने पक्ष में वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जब पिंटू कुशवाहा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से पांच जोड़ी पायल, 1500 रुपये एवं एक मुख्य पार्षद प्रत्याशी पानमती देवी का कुछ बैलेट पेपर जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Buxer News: शहर के तीन होटलों में देह व्यापार का गंदा खेल, 18 जोड़ी लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार