विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, सिवान के रास्ते चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:12 AM (IST)

छठ के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा, जयनगर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल व अमृतसर के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, सिवान के रास्ते चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, सिवान के रास्ते चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. छठ के बाद रेलवे चलाएगा विशेष त्योहार ट्रेनें।

  2. सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन सिवान जंक्शन पर रुकेगी।

  3. दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, सिवान। छठ के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, छपरा, जयनगर और सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल व अमृतसर के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। तीनों का ठहराव सिवान जंक्शन पर होगा, जिससे दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, 05595 सहरसा-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 30 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से रवाना होगी और उसी दिन रात 10:20 बजे सिवान जंक्शन पहुंचेगी।

अगले दिन रात 10:15 बजे यह अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 11 कोच होंगे। त्योहार के बाद काम और रोजगार के सिलसिले में दिल्ली एवं पंजाब लौटने वाले यात्रियों को इन ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे ने यात्रियों से निर्धारित समय और परिचालन संबंधी जानकारी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- नेपाल के जनकपुर से अयोध्या तक कब और कहां रुकेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- सरयू-कमला एक्सप्रेस में मिलेगा केवल कंफर्म टिकट, अयोध्या से जनकपुर जाने के लिए फॉलो करने होंगे खास नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।