विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या तक कब और कहां रुकेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:11 PM (IST)

अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 28 नवंबर से शुरू होगा। रेलवे ने इस साप्ताहिक ट्रेन का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है, जो गोरखपुर, सीतामढ़ी और रक्सौल जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी।

योध्या से जनकपुर धाम के बीच 28 नवंबर से परिचालित होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस।  जनकपुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते गार्ड। जागरण

योध्या से जनकपुर धाम के बीच 28 नवंबर से परिचालित होगी सरयू-कमला एक्सप्रेस। जनकपुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते गार्ड। जागरण

HighLights

  1. सरयू-कमला एक्सप्रेस 28 नवंबर से जनकपुर से चलेगी।

  2. अयोध्या कैंट से यह ट्रेन 30 नवंबर को चलेगी।

  3. साप्ताहिक ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। अयोध्या कैंट और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का नियमित परिचालन अब 28 नवंबर से शुरू होगा।

ट्रेन संख्या 15595/15596 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो और जयनगर के रास्ते चलेगी। जनकपुर धाम से ट्रेन का परिचालन 28 नवंबर से और अयोध्या कैंट से 30 नवंबर से शुरू होगा।

शनिवार को जनकपुर से खुलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 15595 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट सरयू-कमला एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को जनकपुर धाम से नेपाली समयानुसार 13:10 बजे खुलेगी।

जयनगर कस्टम यार्ड भारतीय समयानुसार 14:10 बजे पहुंचेगी। यहां से 15:10 बजे खुलकर 15:48 बजे मधुबनी, 17:10 बजे शीशो, 19:00 बजे सीतामढ़ी, 21:35 बजे रक्सौल और 22:50 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

अगले दिन 03:55 बजे गोरखपुर, 05:19 बजे बस्ती, 06:28 बजे मनकापुर और 07:25 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 08:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

सोमवार को अयोध्या कैंट से होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 15596 अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम सरयू-कमला एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 17:50 बजे अयोध्या कैंट से खुलेगी। 18:20 बजे अयोध्या धाम, 19:30 बजे मनकापुर, 20:37 बजे बस्ती और 22:13 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

अगले दिन 01:50 बजे नरकटियागंज, 03:10 बजे रक्सौल, 04:42 बजे सीतामढ़ी, 06:05 बजे शीशो और 07:00 बजे मधुबनी रुकते हुए भारतीय समयानुसार 08:30 बजे जयनगर कस्टम यार्ड पहुंचेगी। यहां से 10:30 बजे खुलकर नेपाली समयानुसार 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी।

17 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के सात और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 17 कोच होंगे। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

यह भी पढ़ें- राम की नगरी अयोध्या से सीता जी के मायके पहुंची पहली ट्रेन, जनकपुर में बारात जैसा हुआ स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।