Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार वर्ष पूर्व चंपा के पुत्र की भी गला रेत कर दी गई थी हत्या

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:00 AM (IST)

    सिवान। असांव थाना क्षेत्र के झंडाछापर गांव में जिस महिला की हत्या गला रेत कर दी गई उसके एक पुत्र की ...और पढ़ें

    Hero Image
    चार वर्ष पूर्व चंपा के पुत्र की भी गला रेत कर दी गई थी हत्या

    सिवान। असांव थाना क्षेत्र के झंडाछापर गांव में जिस महिला की हत्या गला रेत कर दी गई उसके एक पुत्र की हत्या 2013 को कर दी गई थी। चंपा के मृत बेटे शेषनाथ दुबे का शव पास के कुएं में पाया गया गया था। इस हत्याकांड में मृतका चंपा देवी ने असांव थाना में आवेदन देकर कशिला गांव निवासी संजय ¨सह, झंडा छपरा निवासी राजकिशोर दुबे, भगवान दुबे तथा शिवशंकर दुबे उर्फ गुड्डू दुबे को अभियुक्त बनाया था। उसने कशिला गांव निवासी संजय ¨सह पर बेटे को बहला-फुसला कर जमीन रजिस्ट्री कराने का शक जाहिर करते हुए अपने बेटे की हत्या में सभी को नामजद किया था। इस हत्याकांड में अकेली चंपा ही गवाह थी। बता दें कि मृतका को चार बेटे और एक बेटी है जिसमें सबसे बड़ा ओमप्रकाश दुबे, दूसरा कमलेश दुबे जिसकी हत्या कर दी गई, तीसरा उदयनाथ दुबे, चौथा कमलेश दुबे, लड़की आशा देवी है। पांचों की शादी हो चुकी है। वहीं मृतका के पति गौतम दुबे की मौत फरीदाबाद में 15 वर्ष पूर्व हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

    आंदर(सिवान) : महिला की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आंदर इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार, आंदर थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, असांव सअनि सुधीर ¨सह, शत्रुघ्न ¨सह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । आंदर इंस्पेक्टर अर¨वद कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में भी इसके बेटे की गला रेतकर हत्या कर शव कुंए में फेंक दिया गया था,जिसका कांड संख्या 18/13 है जिसमें मृतका वादी बनी थी। इस घटना से जोड़कर हत्या के कारणों की जांच की जाएगी।

    घटना स्थल से मिला एक जोड़ी मोजा

    मृतका की हत्या उसके घर के बरामदे में ही अपराधियों द्वारा कर दी गई है। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि मृतका के घर से एक पुरुष के पैरों का एक जोड़ी मोजा पाया गया है। मृतका जिस बिस्तर पर सोती थी वह बिस्तर भी बिखरा हुआ था। मृतका के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। मृतका के शरीर पर कपड़े नहीं थे। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

    मृतका का मोबाइल है गायब

    पुलिस ने बताया कि मृतका का मोबाइल पूरे घर में कहीं नहीं मिला। मोबाइल गायब है। अगर मोबाइल मिलता तो सीडीआर निकालने में आसानी होती, लेकिन मृतका के नंबर का सीडीआर निकालने के लिए भेजा जाएगा। अभी रिश्तेदारों से पूछताछ चल रही है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    आंदर(सिवान) : चंपा देवी की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की खबर मिलते ही अन्य रिश्तेदारों एवं शुभ¨चतकों का आना शुरू हो गया है। वहीं आसपास में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहां उपस्थित लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

    मुखिया ने परिजन को दी कंबीर अंत्येष्टि की राशि

    आंदर(सिवान) : हत्या की सूचना मिलते ही कशिला पचबेनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुघ्न दुबे उ़र्फ मालिक दुबे मंगलवार की सुबह मृतका के घर पहुंचे और मृतका के रिश्तेदारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिजनों को कंबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये प्रदान किया। इस दौरान तियर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेराम पांडेय, जगन्नाथ दुबे, बिहारी दुबे, जनकदेव दुबे, दिनेश दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    भाई के वियोग में बन गया साधु

    आंदर (सिवान) : मां की हत्या खबर सुनते ही चंपा देवी का बड़ा बेटा ओमप्रकाश दुबे गोपालगंज से अपने घर पहुंचा और मां के शव को देखकर फफक फफक कर रोने लगा। इस दौरान उसने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2013 में मेरे माझिल भाई शेषनाथ दुबे की गला रेतकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। भाई के वियोग में मैं साधु बन गया और आज मैं गोपालगंज जिले में मठिया पर रहता हूं। मैं अपनी मां से हमेशा फोन से बातचीत करता रहता था। पूर्व में हुए हत्या में पुलिस द्वारा अभियुक्तों का नाम रुपया लेकर निकाल दिया गया। मुझे पुलिस पर से भरोसा उठ चुका है। ओमप्रकाश दुबे का कहना था कि मेरी जमीन हड़पने के लिए मेरी मां की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद मैं आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराउंगा।