विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल से फोटो हुआ था वायरल, कोर्ट से शहाबुद्दीन को मिली जमानत

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 10:41 PM (IST)

जेल से फोटो वायरल मामले में आज मोहम्मद शहाबुद्दीन की सिवाान के सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने शहाबुद्दीन को जमानत दे दी है।

जेल से फोटो हुआ था वायरल, कोर्ट से शहाबुद्दीन को मिली जमानत
जेल से फोटो हुआ था वायरल, कोर्ट से शहाबुद्दीन को मिली जमानत

सिवान [जेएनएन]। मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल के अंदर से फोटो वायरल हुई थी। इस मामले के उजागर होने के बाद आज सिवान के सीजेएम कोर्ट में शहाबुद्दीन को पेश किया गया। कोर्ट में चली सुनवाई के बाद उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।

आज सुबह से ही कोर्ट के बाहर काफी भीड़-भाड़ लगी है। पुलिस जब शहाबुद्दीन को लेकर कोर्ट पहुंची तो वो उसी लुक में नजर आए जिस लुक में तस्वीरें वायरल हुई थीं।

ये भी पढ़ें: शहाबुद्दीन के उलझे तार के बीच फंसता जा रहा महागठबंधन..जानिए

पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए शहाबुद्दीन से पूछताछ को आवश्यक बताते हुए रिमांड पर लेने के लिए भी कोर्ट में आवेदन दिया था। इसी आलोक में न्यायालय ने सात फरवरी को शहाबुद्दीन को पेश करने का आदेश जारी किया था।

पिछले महीने फोटो वायरल हुई थी

बता दें कि पिछले महीने जेल से शहाबुद्दीन की तीन फोटो नए लुक में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। इस पर जेल आइजी के आदेश पर डीएम द्वारा एसडीओ भूपेंद्र कुमार यादव व एएसपी कार्तिकेय शर्मा से कराई गई जांच में साबित हुआ था कि फोटो जेल से ही वायरल हुई थी।

ये भी पढ़ें: नीतीश के मंत्री ने शहाबुद्दीन के साथ जेल में की थी 'पार्टी', CBI ने मांगी रिपोर्ट

इसके बाद जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज ने इस मामले में शहाबुद्दीन और एक अज्ञात के खिलाफ मुफ्फसिल थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस का मानना है कि उस अज्ञात शख्स के बारे में शहाबुद्दीन ही बता सकते हैं। एसपी के निर्देश पर आइओ ने शहाबुद्दीन को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।