Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में तीन दिनों से गायब युवक का शव नहर में मिला, लोगों ने हाईवे किया जाम

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 03:14 PM (IST)

    सिवान के बसंतपुर में सुरेश शर्मा नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। सुरेश गुरुवार से लापता था और छोले-गोलगप्पे का ठेला लगाता था। पत्नी ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

    Hero Image
    शव मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़। (जागरण)

    संवाद सूत्र, बसंतपुर (सिवान)। थाना क्षेत्र के बसांव टोला नगरी निवासी सुरेश शर्मा (26) का शव सरेया श्रीकांत नहर शाखा के पास रविवार की सुबह मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    वहीं, घटनास्थल पर दर्जनों की संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक गुरुवार से ही गायब था। बाद में आक्रोशित लोग बगल के कन्हौली बाजार पहुंच गए व बाजार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227ए को जाम कर दिया। लोगों ने टायर जला प्रदर्शन भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाम के कारण बाजार के दोनों तरफ सड़क पर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सीओ अजमत अली, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह व पुलिस टीम कन्हौली पहुंचें।

    थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शव नहर से बाहर निकलवा पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया। इधर सड़क जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि सुरेश शर्मा की व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण साजिश से हत्या की गई है।

    छोले और गोलगप्पे का लगाता था ठेला

    अधिकारियों के न्याय का भरोसा देने के बाद करीब तीन घंटे बाद लोगों ने जाम हटाया व मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार सुरेश शर्मा क्रांति मोड़ के पास छोले व गोलगप्पे का ठेला लगाता था। अच्छे व्यवहार के कारण बिक्री अधिक होती थी। यह बात एक अन्य ठेले वाले को नागवार गुजरती थी।

    गुरुवार को पति के घर नहीं लौटने पर पत्नी निशा कुमारी ने सरेया श्रीकांत के मुनर राय व उसके पुत्र बसंत कुमार तथा बसांव के बुलेट मियां पर कई आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दी। शनिवार को प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मुनर राय और बुलेट मियां को हिरासत में ले ली।

    घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिर के पिछले भाग में गंभीर चोट के निशान दिखे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच बारीकी से कर रही है।