Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: सिवान में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आक्रोशितों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा हंगामा

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 04:20 PM (IST)

    Bihar News बिहार के सिवान जिले में धर्मपरसा मेला जुलूस के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है लेकिन उसे बांड पर छोड़ दिया गया जिससे लोग नाराज हैं।

    Hero Image
    विनय की मां गीता देवी, पिता विपिन गिरि का रो-रो कर बुरा हाल।

    संवाद सूत्र, बड़हरिया (सिवान)। गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा के समीप धर्मपरसा मेला जुलूस के दौरान रविवार की रात बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी विपिन गिरि के पुत्र विनय गिरि की आपसी विवाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, उसके साथी माधोपुर निवासी इमाम हुसैन के पुत्र सलमान को बंदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    घटना के बाद बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त जिशान नाम के युवक को हिरासत में ले लिया लेकिन स्थानीय मुखिया से बांड भरवाकर छोड़ दिए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

    सिवान-बड़हरिया रोड को किया जाम

    आक्रोशितों ने बड़हरिया थाना चौक पर टायर जलाकर कर सिवान-बड़हरिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। इस कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    आक्रोशित बांड पर छोड़े गए युवक को पुन: पकड़ने की मांग कर रहे थे। इसके बाद मांझा थाना द्वारा जिशान को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर आक्रोशित शांत हुए और सड़क से जाम को हटाया गया।

    घटना के बाद मृतक विनय गिरि के दरवाजे पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई। विनय की मां गीता देवी, पिता विपिन गिरि का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जाता है विपिन पुणे में मजदूरी करते हैं और विनय पेट्रोल पंप पर नोजलमैन का काम करता था।

    चार बाइक पर सवार थे 12 बदमाश

    जानकारी के अनुसार घायल सलमान और विनय गिरि जुलूस देखने गए थे। तभी चार बाइक पर सवार 12 युवकों के साथ कुछ बात को लेकर नोकझोंक हो गई।

    इसके बाद उक्त युवकों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया और चाकू गोदकर विनय की हत्या कर दी।

    स्वजनों के अनुसार, घटना में शामिल 12 युवकों में बड़हरिया के माधोपुर निवासी जिशान अहमद, नेहाल सहित अन्य शामिल हैं।

    क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

    यह घटना माझा थाना क्षेत्र में हुई है। कुछ युवकों को मांझा थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा। -रूपेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष, बड़हरिया

    यह भी पढ़ें: Bihar News: प्राइवेट पार्ट पर डाला मिर्च फिर..., चोरी के आरोप में तालीबानी बर्बरता; Viral Video पर एक्शन में पुलिस

    भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों में महिला यात्रियों को नहीं मिल रही 'सहेली', आखिर क्या है ये योजना?