Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

    रात कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 09:36 PM (IST)
    Hero Image
    कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

    कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

    जाटी, सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की रात कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्ति गीत, झुमर-सोहर समेत अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान श्रोता पूरी रात भक्ति गीतों पर झूमते रहे। जिला मुख्यालय स्थित भावनाथ मंदिर, कचहरी रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन एवं सोहर प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। बड़हरिया में तरवारा रोड पेट्रोल पंप स्थित रामजानकी मंदिर में झूलनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। मौके प व्यास जेपी यादव ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी लोगों को भक्ति रस में डूबो दिया। इस मौके पर महंत भगवान दास महाराज, पूर्व मुखिया सुनील कुमार चंदेल, मुकेश कुमार, नैन यादव, विजय कुमार, वीरेंद्र साह, शैलेश कुमार यादव, बबलू कुमार यादव, उमाशंकर साह, अनिकेत तिवारी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसआइ राजकुमार मिश्रा दलबल के साथ मौजूद थे। वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। मौके पर सुबास प्रसाद, मुन्ना चौधरी, समलाल चौधरी, विवेक दुबे, दीपू कुमार, नीरज कुमार माली, दुर्गेश कुमार, पवन कुमार, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे। हुसैनगंज के हथौड़ा श्रीकांत धाम स्थित बांके बिहारी मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष एके पांडेय, मुखिया विजय चौधरी, बीडीसी प्रेम कुमार, पैक्स अध्यक्ष शंभू यादव, अमरजीत, अशोक कुमार पांडेय, राजीव कुमार, मनीष कुमार, चंदन यादव आदि उपस्थित थे। बसंतुर के रामजानकी मंदिर एवं सिपाह स्थित शिव मंदिर कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें