सिवान के विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षक ने देशद्रोही नारे लगवाए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वैसे इस वीडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता है। प्रसारित वीडियो के अनुसार मामला जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड स्थित दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी की है। जहां 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण के समय एक शिक्षक देशद्रोही जिंदाबाद का नारा बच्चों से लगवा रहा है।

संवाद सूत्र, भगवानपुर हाट (सिवान)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शुक्रवार को एक ओर राष्ट्र की आजादी एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर राष्ट्र आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं देश के विरुद्ध देश के दुश्मनों के नाम सरकारी विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के समय विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा देशद्रोही जिंदाबाद का नारा बच्चों से लगवाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जोरो से प्रसारित हो रहा है।
वैसे इस वीडियो की पुष्टि जागरण नहीं करता है। प्रसारित वीडियो के अनुसार मामला जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड स्थित दक्षिणी साघर सुल्तानपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरसैया हिंदी की है। जहां 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण के समय एक शिक्षक देशद्रोही जिंदाबाद का नारा बच्चों से लगवा रहा है।
घटना से जुड़ा वीडियो प्रसारित होते ही ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। विद्यालय के प्रधान शिक्षक बृजेंद्र द्विवेदी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि देशद्रोही नारा लगाने वाले शिक्षक को काफी डांट फटकार लगाई है।
बीडीओ कुमार विशाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। त्वरित जांच का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। मामला सही पाए जाने पर दोषी शिक्षक के विरुद्ध कारवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।