दीपावली-छठ पर हावड़ा-गोरखपुर के बीच चलेगी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन, चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हावड़ा और गोरखपुर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ...और पढ़ें

दीपावली-छठ पर हावड़ा-गोरखपुर के बीच चलेगी अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन
HighLights
हावड़ा-गोरखपुर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेनें चलेंगी।
दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
ट्रेनें 11, 13, 14 और 12, 14, 15 नवंबर को चलेंगी।
जागरण संवाददाता, सिवान। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और गोरखपुर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03037/03038 हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा अनारक्षित विशेष ट्रेन का परिचालन तीन-तीन फेरों में किया जाएगा। इससे पर्व के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
03037 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 03037 हावड़ा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 11, 13 और 14 नवंबर को हावड़ा से रात 23:45 बजे प्रस्थान करेगी।
दूसरे दिन दोपहर 15:25 बजे सिवान जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 15:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद भटनी, देवरिया सदर और चौरी चौरा होते हुए शाम 18:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
03038 गोरखपुर-हावड़ा विशेष ट्रेन
वही, वापसी में 03038 गोरखपुर-हावड़ा विशेष ट्रेन 12, 14 और 15 नवंबर को गोरखपुर से रात 20:35 बजे खुलेगी। यह सिवान जंक्शन पर रात 23:15 बजे पहुंचेगी और 23:20 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके बाद छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए अगले दिन दोपहर 15:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इस ट्रेन में शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16 कोच तथा दो एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, मुंगेर होकर चलेगी रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन