Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Crime news : सिवान के रघुनाथपुर में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 11:55 AM (IST)

    स्थानीय थानाक्षेत्र के नेवारी मोड़ पर रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क के किनारे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मृतक शव शुक्रवार को पाई गई।मृतक की ससुराल रघुनाथपुर थानाक्षेत्र भांटी गांव में हैं। अपने परिवार को विदाई के लिए गुरुवार को आया था। वही आरोप था कि बेटा के ससुराल वालों ने मार कर फेंक दिया हैं।

    Hero Image
    शव मृत हालत में पुलिस ने की बरामद

    संवाद सूत्र,रघुनाथपुर (सिवान)। स्थानीय थानाक्षेत्र के नेवारी मोड़ पर रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क के किनारे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मृतक शव शुक्रवार को पाई गई। जिसको ग्रामीणों द्वारा मृतक शव की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ पहुँच कर मामले की जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक शव की पहचान सारण जिला के मांझी थानाक्षेत्र के मठनपुरा निवासी देवराज राम का पुत्र करीब 30 वर्षीय अजीत कुमार राम के रूप में हुई हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। वही मृतक युवक की स्वजन को घटना की जानकारी मिलने के साथ ही घटना स्थल पर पूरा परिवार रघुनाथपुर थाना के नेवरी मोड़ पहुंच कर शव की पहचान कर रोने की चीख से आस पास लोगो की आँख आंसुओं से भर गया।

    स्वजन ने बताया कि मृतक की ससुराल रघुनाथपुर थानाक्षेत्र भांटी गांव में हैं। अपने परिवार को विदाई के लिए गुरुवार को आया था। वही आरोप था कि बेटा के ससुराल वालों ने मार कर फेंक दिया हैं। समाचार प्रेषण तक इस संबंध में‍ मामला दर्ज नहीं हुई हैं। वही पुलिस इस घटना में सड़क दुर्घटना से मौत मान रही हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया की पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई हैं। लिखित बयान आने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की खुला होगा।