Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में वर्चस्व की लड़ाई में खूनी खेल, भाजपा-जदयू नेता के करीबी को मारी गोली

    जिला राजद का कद्दावर नेता पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह का छोटा भाई मनोज कुमार सिंह बताए जा रहे हैं। वही घटना के तत्काल स्वजन ने आकर गोली कांड में घायल मनोज कुमार सिंह को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई गई। जहॉ से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार से सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    By Gopinath Soni Edited By: Radha Krishna Updated: Tue, 26 Aug 2025 02:55 PM (IST)
    Hero Image
    रघुनाथपुर में बर्चस्व की लड़ाई को लेकर चली गोली

    संवाद सूत्र, रघुनाथपुर (सिवान)। स्थानीय थाना क्षेत्र के संठी गांव में सोमवार की अपराह्न में भाजपा एंव जद यू नेता की करीबी, मनोज कुमार सिंह को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने जान के मारने की नीयत से तीन गोली मार कर फरार गए। घटना स्थल पर गिरने के बाद स्वयं ने अपने मोबाइल से फोन कर स्वजन की घटना की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वही जिला राजद का कद्दावर नेता पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह का छोटा भाई मनोज कुमार सिंह बताए जा रहे हैं। वही घटना के तत्काल स्वजन ने आकर गोली कांड में घायल मनोज कुमार सिंह को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई गई। जहॉ से चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार से सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    सिवान से चिकित्सक द्वारा पटना आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराई गई। जहां पर इलाज स्वजन द्वारा कराई जा रही हैं। वही घायल द्वारा सिवान सदर अस्पताल में टाउन पुलिस ने फर्डब्यान ली हैं। जिसके बाद घायल द्वारा इस घटना में शामिल बदमाशों की नाम की खुलासा की गई हैं। जिसके बाद तीन चार थाना की पुलिस के साथ एसडीपीओ घटना के कुछ देर बाद नाम की खुलासा होने के साथ छपेमारी मे जुट गई। उधर पुलिस रात भर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की।

    रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी निवासी मनोज कुमार सिंह की गोली की घटना के बाद से स्थानीय एवं अन्य थाना की पुलिस छपेमारी में जुटी हुई हैं। उसके बाद भी बदमाश गिरफ्तारी से बाहर हैं। घटना 24 घंटा से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस की हाथ खाली हैं। थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि यह घटना को पुलिस द्वारा कई बिंदुओं की तरह अनुसंधान जारी हैं।

    कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही हैं। प्रथम दृष्टयान वर्चस्व की लगाई एवं दूसरा जमीन विवाद को भी लेकर जांच की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई विवाद पर पुलिस नजर बना हुआ हैं। पुलिस ने नाम की खुलासा से इनकार किया हैं। मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना एवं थानाक्षेत्र के बाहर भी छपेमारी जारी हैं।

    सिवान की दक्षिणाचल फिर अशांत की राह पर

    सिवान जिला की दक्षिणाचल का क्ष्रेत्र रघुनाथपुर, आंदर, आसव, दरौली में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पूर्व से चर्चा में रहा हैं। उसके बाद रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के संठी गोली कांड की घटना की बदमाशों द्वारा अंजाम देकर अशांत कर दिया हैं। 

    थानाक्षेत्र के पतार बाजार से सोमवार की शाम में बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। उसी क्रम में बदमाशों द्वारा घटना की अंजाम दी गई। जिसके बाद थानाक्षेत्र में भय व दहशत की माहौल हैं। महाराणा प्रताप सिंह फाउंडेशन के सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर इन दिनों हिस्सा ले रहे थे। हाल फिलहाल में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह रिहाई को लेकर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए थे। वही भाजपा, जद यू की कार्यक्रम में हिस्सा लिए थे। वही राजद नेता पूर्व जिला पार्षद ने जिला प्रशासन से तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग किया हैं।