Breaking News: सिवान में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद
सिवान में शुक्रवार को भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरसर और मीरापुर के बीच बगीचे से भाजपा नेता का शव बरामद हुआ है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर और मीरापुर के बीच स्थित एक बगीचे से शुक्रवार की दोपहर भाजपा कार्य समिति सदस्य का शव बरामद हुआ। भाजपा नेता की हत्या गोली मारकर की गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवॉल्वर व चार जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व एएफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी सुरेश कुमार गिरी के पुत्र अरविंद कुमार गिरी के रूप में हुई। वह भाजपा कार्य समिति के सदस्य भी थे।
.jpeg)
नोट- यह ब्रेकिंग खबर है। इसे जल्द अपडेट किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।