भाजपा केवल भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : मंगल पांडे
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को एकदिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारण कमिश्नरी से बीजेपी के प्र ...और पढ़ें

जासं,सिवान: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को एकदिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारण कमिश्नरी से बीजेपी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह व कार्यक्रम का वर्ग गीत राजीव रंजन पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य एवं पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडे थे। प्रशिक्षण में भाजपा हमारा दायित्व, व्यक्तित्व विकास एवं इंटरनेट मीडिया के प्रभावी उपयोग के विषय सत्र को संबोधन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहाकि 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव हुआ। 1951 से 2014 तक सेक्यूलरिज्म एवं सोशलिज्म के नारे बुलंदी पर थे, मजहबी तुष्टीकरण एवं राजनैतिक कदाचार का प्रभाव रहा। पहले जनसंघ तथा बाद में भाजपा ने शानदार विपक्ष की भूमिका अदा की। आज बीजेपी केवल भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्रशिक्षण वर्ग में विचार परिवार एवं सैद्धांतिक अधिष्ठान के सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के प्रदेश प्रभारी मृत्युंजय झा ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। इस परिवार को शिक्षा समूह, आर्थिक समूह, सामाजिक सांस्कृतिक, सेवा समूह, वैचारिक समूह एवं सुरक्षा समूह में बांटा गया है । प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने पंचायती राज चुनाव के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत भारतीय समाज को प्राचीनतम सामाजिक निर्णय करने वाली संरचना है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री सह पूर्व सांसद जनक राम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है। प्रथम चरण को जनसंघ के रूप में, दूसरे में 1977 से 2004 के बीच गठबंधन की राजनीति में एक प्रमुख साझेदार के तौर पर और अंत में 2014 में से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रूप में उभार। कार्यक्रम में विधायक सीएल गुप्ता, विधायक रामप्रवेश राय, विधायक सुभाष सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, विधायक देवेश कांत सिंह, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडे, पूर्व विधायक व्यास देव प्रसाद, पूर्व विधायक रामायण मांझी, पूर्व विधायक विनय सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व विधायक विश्वनाथ बैठा, गोपालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, छपरा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, वेद प्रकाश उपाध्याय, अनूप श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, बंशीधर तिवारी, ब्रह्मानंद राय, अभिमन्यु कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, सुधीर जयसवाल, मुकेश कुमार बंटी, अमर ज्योति तिवारी, गोविद बासु, सुमित सिंह, नंद प्रसाद चौहान, अनुराधा गुप्ता, पूनम गिरी, सरोज सिंह राणा, उमेश कुमार मल्ल, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र पासवान, मनीष सिंह, सुभाष ठाकुर, बृजेश्वर नारायण शर्मा, देवेंद्र गिरी, आनंद पाठक, केदार प्रसाद, बबलू शाह, त्रिलोकी सिंह पटेल, अवधेश पांडेय आदि सहित काफी संख्या में सिवान, छपरा एवं गोपालगंज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।