यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime: पुलिस की मौजूदगी में किशोर पर बरसाए गए ताबड़तोड़ चाकू, तमाशबीन बने रहे लोग
Bihar Crime सिवान के नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के समीप शनिवार की शाम महावीरी जुलूस के दौरान बदमाशों ...और पढ़ें

सिवान,जागरण संवाददाता। सिवान के नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के समीप शनिवार की शाम महावीरी जुलूस के दौरान बदमाशों ने जयप्रकाश नगर तुरहाटोली निवासी 16 वर्षीय विकास कुमार की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ सुनील कुमार, सीडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम सहित आला अधिकारी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी हासिल की।
मामले में केंद्रीय आखड़ा समिति के अध्यक्ष बबलू साह ने बताया कि विकास जेपी चौक पर मेला देखने गया था। इस दौरान अज्ञात युवकों ने उसको मेला से खींचकर चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ विकास को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। इधर, घटना के बाद मेला में भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए जेपी चौक के समीप बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
