Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिवान के रघुनाथपुर में सड़क दुर्घटना में बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती की मौत

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 12:00 PM (IST)

    बेलवार गांव की तरफ से दौड़ कर मुरारपट्टी के तरफ आ रही थी। उसी दौरान मुरारपट्टी गांव की तरफ से विशाल कुमार मांझी अपने गांव बाइक से आमहरा जा रहा था। उसी दौरान संध्या बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही साथ बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह में सड़क पर टहल रही।

    Hero Image
    बाइक की धक्का से घटी घटना, बाइक चालक गंभीर

    संसू जागरण रघुनाथपुर (सिवान)। मुरारपट्टी निखती कलाँ मुख्य सड़क पर बेलवार मोड़ के समीप बुधवार को सुबह में बाइक की धक्का से 20 वर्षीय युवती की मौत घटना स्थल पर हो गई। वही बाइक चालक गभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवती की पहचान मुरारपट्टी गांव निवासी रविन्द्र चौहान की 20 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल थानाक्षेत्र के आमहरा नीवासी स्व. धनन्जय मांझी का पुत्र विशाल कुमार मांझी बताया जा रहा था। घटना उस समय स्वजन के मुताबिक संध्या कुमारी बिहार पुलिस की तैयारी के मुरारपट्टी निखती कलाँ सड़क पर बुधवार को सुबह 4.30 में दौड़ लगाने गई हुई थी।

    बेलवार गांव की तरफ से दौड़ कर मुरारपट्टी के तरफ आ रही थी। उसी दौरान मुरारपट्टी गांव की तरफ से विशाल कुमार मांझी अपने गांव बाइक से आमहरा जा रहा था। उसी दौरान संध्या बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही साथ बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह में सड़क पर टहल रही। महिलाओं एंव पुरुषों ने यह घटना देख कर स्थल के पास दौड़ कर पहुँचे। इसकी जानकारी पास के गांव वालों की दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतक युवती की शिनाख्त कर इसकी घटना की सूचना मृतक युवती के स्वजन को दी। उसके बाद स्थानीय 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। स्वजन एवं पुलिस ने दोनों को घटना स्थल से उठा कर रघुनाथपुर समुदायिम स्वास्थ्य केंद्र में लाई गई। जहाँ पर चिकित्सक द्वारा युवती को मृतक घोषित की गई। वहीं बाइक चालक घायल का इलाज की गई।

    स्थानीय पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। घायल की इलाज रघुनाथपुर में चल रहा हैं। समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हुई हैं। इस मामले में थाना प्रभारी सह इंसपेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दी गई हैं।

    स्वजन की रो-रोकर बुरा हाल

    बिहार पुलिस की तैयारी कर रही रविन्द्र चौहान की 20 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत की घटना बुधवार की सुबह में घटने के बाद स्वजन की रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं। संध्या अपने माता पिता की दो भाई तीन बहन में दो नम्बर की संतान थी जो बहुत तेज तराक थी। स्वजन को उस पर भरोसा था कि वह बिहार पुलिस दौड़ एंव मेंस निकाल लेगी।

    इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया हैं। वही सन्तावना देने में कई लोग जूट हुए हैं। जिनमें पूर्व मुखिया रवि प्रकाश तिवारी उर्फ अंगद तिवारी, राजकिशोर यादव, अरुण कुमार सोनी उर्फ भोला सोनी, मनोज कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने सन्तावना दी हैं।