Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाज से ज्यादा फायदेमंद परहेज

    By Edited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2016 11:41 PM (IST)

    ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इसमें कोल्ड एलर्जी होना स्वभाविक है। ऐसे में ठंड से नाक, कान, गला को बच

    ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। इसमें कोल्ड एलर्जी होना स्वभाविक है। ऐसे में ठंड से नाक, कान, गला को बचाना सबसे जरूरी है। इस मौसम में केला, दही, आइस्क्रीम, ठंडा पानी, कोल्ड ¨ड्रक्स आदि के सेवन से परहेज करें। एलर्जी होने पर कान का बहना, कान में दर्द होना, नाक का बहना, नाक का बंद होना, खासी होना, गले में खरास होना, बुखार आना आदि सामान्यत: होता है। बच्चे विशेषकर कान की समस्या से ग्रसित होते है। ऐसे में नवजात बच्चों को कभी भी सुलाकर दूध न पिलाएं। उक्त परामर्श व सलाह जागरण प्रश्न प्रहर में बुधवार को ईएनटी विशेषज्ञ डा. प्रदीप कुमार ने हमारे सुधी पाठकों व आमजन को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बीमारियों के इलाज से ज्यादा फायदेमंद परहेज है। इस परे विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रस्तुत है हमारे पाठकों द्वारा पूछे गए प्रश्न व चिकित्सक के सलाह के प्रमुख अंश

    प्रश्न: सर हमारे नाक में खुजली रहती है।

    धूल लगने पर हमेशा छींक आती है। क्या करें ?

    अमरेश मार पांडेय, दरौंदा

    जवाब: यह एलर्जीक राईनाइटीस के चलते होता है। इससे बचने का अच्छा उपाय यह है कि धूल से आपको एलर्जी है तो उससे बचने की कोशिश करें। बचाव नहीं करेंगे तो आगे दमा के रोगी हो सकते हैं। बताएं गए दवा का सेवन करें नहीं ठीक होने पर चिकित्सक से दिखा लें ।

    प्रश्न : कान से बिल्कुल सुनाई नहीं देता है। ऐसा पिछले दो माह से हो रहा है। उचित सलाह दें क्या करें?

    गुड़िया कुमारी, महाराजगंज

    जवाब: यह ओटाइसिन मीडिया के लक्ष्ण है। यह कान के पर्दे के पीछे तरल पदार्थ के जमाव के चलते होता है। कभी-कभी कान में गंदगी से भी यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसकी जांच करा कर इलाज कराएं।

    प्रश्न: सर मै फलेरिया से ग्रसित हूं। क्या करें?

    मो. मैनुद्दीन, बड़हरिया

    जवाब: आप किसी फिजिसियन से दिखा कर इलाज शुरू कराएं।

    प्रश्न: सोने के बाद कान में सनसनाहट की आवाज आती है। तेज बोलने पर ही सुनाई देती है।

    सोनू कुमार, महाराजगंज

    जवाब: ऐसा प्राय: टीनीटस के लक्ष्णों में देखा जाता है। ऐसा कान में इन्फेक्शन, गंदगी, कान का सूखना, कान की हड्डियों का एक दूसरे से सट जाने के कारण होता है। ऐसी स्थिति में किसी डाक्टर से दिखा लें। फिलहाल आटोएक्सलोरोसिन दवा का सेवन बताएं गए परामर्श के अनुसार करें।

    प्रश्न: गले में खरास व हल्का-हल्का दर्द रहता है। पेट में जलन की शिकायत रहती है। क्या करें?

    संजय कुमार ¨सह, दरौली

    जवाब:पेट में गैस न बने इसके लिए गरिष्ट भोजन के सेवन से परहेज करें। खाना खाने के ठीक बाद न सोएं। ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक से अवश्य दिखा लें।

    प्रश्न : मेरी उम्र 20 साल है। मेरे कान हमेशा बहते हैं क्या करें?

    सुरज कुमार, दारौंदा

    जवाब: कान में सीपलाक्स ड्राप दो बूंद तीन बार एवं टैबलेट लेवोसेट्रींजीन रात में एक गोली सेवन करें। अगर परेशानी अधिक हो चिकित्सक से जरूर दिखा लें।

    प्रश्न: सर मेरा कान हमेशा खुजलाता है। खुजलाने के चलते दिन में दो तीन बार कांटी या लकड़ी से खोदना पड़ता है। जबकी कान बहता भी नहीं है। सुनाई भी ठीक पड़ता है।

    सुधी भारती, बड़हरिया

    जवाब: ऐसा एलर्जी से भी होता है। बताए गए दवा का सेवन करें । चिकित्सक से अधिक परेशानी हो तो दिखा लें।

    प्रश्न: मेरा नाक सोने पर बहुत बजता है। वजन मेरा 102 किलो है। क्या करें?

    रफी खान, बड़हरिया

    जवाब: सबसे पहले आप अपने वजन को 25 से 30 किलो घटाएं। इससे भी नाक बजता है।

    प्रश्न: नाक हमेशा बहता है। क्या करें?

    विवेक कुमार, मैरवा

    जवाब: यह एलर्जी है। ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें। दिए गए सलाह पर अमल करें।

    प्रश्न: सर दो साल से मेरे कान से कम सुनाई देता है।

    सुरेंद्र राम, दारौंदा

    जवाब: अगर कान में भारीपन, दर्द नहीं हो तो हो सकता है कि आपके कान का नस बैठ रहा हो । चिकित्सक से दिखा लें ।

    प्रश्न: कान में चर-चर की आवाज आती है। अधिक साउंड बजने पर बर्दाश्त नहीं होता है।

    हरेश कुमार, महाराजगंज

    जवाब: आप लेवोकास्ट ए एक्स रोज रात में एक गोली सेवन करें। ठीक नहीं होने पर दस दिन बाद चिकित्सक से दिखा लें।

    प्रश्न: सुबह-सुबह नाक जाम हो जाता है। कफ भी जम जाता है। ऐसा दो साल से हो रहा है। क्या करें?

    जवाब: यह एलर्जी है। धूल, धुआं और ठंड से बचें।

    प्रश्न: हमेशा लगता है कि गला में कुछ फंसा हुआ है। ऐसा बीस दिनों से हो रहा है। उचित सलाह बताएं?

    अब्दुल हसन , बड़हरिया

    जवाब: सरद-गर्म से बचें। एजिथ्रोमाइसीन पांच सौ एमएल की एक गोली व लेवोसेट्रीजीन एक गोली का रोज सेवन करें।

    comedy show banner
    comedy show banner