रघुनाथपुर को अनुमंडल बनवाकर रहेंगे : दुबे
संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर को अनुमंडल बनने से तीन प्रखंडों की जनता को सुविधा मिलेगी और इन प ...और पढ़ें

संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : रघुनाथपुर को अनुमंडल बनने से तीन प्रखंडों की जनता को सुविधा मिलेगी और इन प्रखंडों की जनता को जिला मुख्यालय जाना नहीं पड़ेगा। यह दर्जा रघुनाथपुर के लोगों का हक है और इसे हम दिलाकर रहेंगे। यह बात यहां प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को रघुनाथपुर को अनुमंडल बनाने के लिए एक जनप्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता विजय शंकर दुबे ने कही। उन्होने कहा कि रघुनाथपुर को अनुमंडल बनने से किसी भी प्रमाण पत्र की आवश्यकता के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने रघुनाथपुर, सिसवन व दरौली प्रखंडों को मिलाकर रघुनाथपुर को अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव रखा और कहा कि अनुमंडल बनने से इन प्रखंडों की कोई भी कार्य की समस्याओं का निपटारा अनुमंडल के जरिये हो जाएगा। किसान की समस्या, अपराध, अग्नि व अन्य समस्याओं का समाधान होगा। दुबे ने कहा कि यह तीनों प्रखंडों अनुमंडल बनने लायक सभी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। सबसे ज्यादा जमीन रघुनाथपुर प्रखंड सहित जिला मुख्यालय से इसकी दूरी भी ठीकठाक है। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर निबंधन कार्यालय की राजस्व की आपके आधार पर ही इसे अनुमंडल बनाया जा सकता है। धीरे-धीरे राज्य की गठन से जनता को ज्यादा फायदा होता है, उसी प्रकार जिला में अनुमंडल बनने से प्रखंडों की विकास होगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की जमकर सराहना की और वहां अपने द्वारा किए गए भ्रमण का उल्लेख करते हुए कहा कि उसी प्रकार यहां भी विकास व काम होनी चाहिए। उन्होंने अनुमंडल बनने से कई उच्चाधिकारियों व बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो जाएगा। दुबे ने कहा कि रघुनाथपुर को अनुमंडल बनाने के लिए सारी प्रक्रिया को पूरी करते हुए एड़ी चोटी कर देंगे। सभा को संबोधित करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह, मेराज अहमद, विद्याभूषण तिवारी, तारकेश्वर उपाध्याय, अवधेश मिश्रा, त्रिलोकी सिंह, इमराम अहमद, नारायण पाठक आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर चौरसिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम सिंह ने की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।