सीतामढ़ी में भाजपा नेता के भाई को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर बदमाशों ने शनिवार शाम एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान शिवम उर्फ विक्रम सिंह के रूप में हुई है जो बथनाहा थाना क्षेत्र का निवासी है। घटना के बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है।

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर जिले के रीगा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के समीप शनिवार की शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार जख्मी कर दिया।
जख्मी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह निवासी विजय ओझा के 26 वर्षीय पुत्र शिवम् उर्फ विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
विजय के भाई भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते रेफर कर दिया।
स्वजन द्वारा शहर के निजी क्लीनिक में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।