तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत को मिला नया स्टॉपेज
रीगा रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी मिली है, जबकि बैरगनिया में भी ...और पढ़ें

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत को मिला नया स्टॉपेज
HighLights
रीगा में दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर।
बैरगनिया स्टेशन पर एक ट्रेन का ठहराव।
रीगा में रेलवे ओवरब्रिज को भी मंजूरी।
संवाद सहयोगी, रीगा (सीतामढ़ी)। रीगा रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव तथा रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी मिलने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सांसद लवली आनंद के प्रयास से हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस के रीगा स्टेशन पर ठहराव की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है।
वहीं, बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के ठहराव को भी मंजूरी मिली है। इन निर्णयों से क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है।
स्वीकृत ट्रेनों में हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17005/17006) और दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15561/15562) शामिल हैं। इसके अलावा बैरगनिया स्टेशन पर तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 17433/17434) के ठहराव को मंजूरी मिली है।
बता दें कि रीगा स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्थानीय यात्रियों और व्यवसायियों को उम्मीद है कि इन ट्रेनों के ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
वहीं, रेलवे ओवरब्रिज की मंजूरी से क्षेत्र में आवागमन की समस्या दूर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे रीगा चीनी मिल क्षेत्र, स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में उत्साह है।
सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मुखिया मुकेश भूषण सिंह, रमन सिंह, राम सियावर यादव, चंद्र मोहन यादव और नीलेश झा सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद लवली आनंद के प्रति आभार प्रकट किया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेनों के ठहराव से रीगा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
लोगों को अब ट्रेनों के ठहराव की प्रभावी तिथि, समय-सारणी तथा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण से संबंधित आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- छेरहटा-अमृतसर से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
