विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छेरहटा-अमृतसर से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छेरहटा (अमृतसर) और मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

त्योहारी भीड़ को लेकर छेरहटा-अमृतसर से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (AI Generated Image)

त्योहारी भीड़ को लेकर छेरहटा-अमृतसर से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (AI Generated Image)

HighLights

  1. त्योहारी भीड़ के लिए छेरहटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन शुरू।

  2. पंजाब और पश्चिम चंपारण के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

  3. 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक होगा ट्रेन का परिचालन।

संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छेरहटा (अमृतसर) और मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

यह ट्रेन सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद, लुधियाना और अमृतसर के रास्ते परिचालित होगी।

इससे पंजाब में रहने वाले प्रवासियों के साथ पश्चिम चंपारण के यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

04640 छेरहटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04640 छेरहटा-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को छेरहटा से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी।

अगले दिन सुबह 8:38 बजे बगहा, 9:25 बजे नरकटियागंज, 10:08 बजे बेतिया और 10:38 बजे सगौली पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

04639 मुजफ्फरपुर-छेरहटा स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 04639 मुजफ्फरपुर-छेरहटा स्पेशल 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से शाम 4 बजे चलेगी।

यह शाम 6:03 बजे सगौली, 6:28 बजे बेतिया, 7:50 बजे नरकटियागंज और 8:47 बजे बगहा पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 9 बजे अमृतसर और 9:30 बजे छेरहटा पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- बक्सर और आरा होकर चलेंगी 3 वीकली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल