विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर और आरा होकर चलेंगी 3 वीकली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:28 PM (IST)

रेलवे ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

बक्सर और आरा होकर चलेंगी 3 वीकली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

बक्सर और आरा होकर चलेंगी 3 वीकली स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

HighLights

  1. पर्व-त्योहारों के लिए तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें।

  2. अक्टूबर से नवंबर 2026 तक होगा परिचालन।

  3. बक्सर और आरा स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव।

जागरण संवाददाता, बक्सर। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

अक्टूबर से नवंबर 2026 तक चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव बक्सर और आरा स्टेशनों पर भी सुनिश्चित किया गया है। इससे स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को त्योहारों पर घर आने और छुट्टियां समाप्त होने पर लौटने में सहूलियत होगी।

07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल

रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार, पहली ट्रेन संख्या 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार शाम 4:45 बजे हुब्बल्लि से प्रस्थान करेगी।

यह गुरुवार को डीडीयू (सुबह 8:30 बजे), बक्सर (9:40 बजे), आरा (10:33 बजे), दानापुर (11:23 बजे), पाटलिपुत्र (दोपहर 12:00 बजे) और हाजीपुर रुकते हुए दोपहर 2:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल

वापसी में 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार सुबह 8:40 बजे चलेगी, जो दानापुर (दोपहर 11:18 बजे), आरा (11:50 बजे), बक्सर (12:56 बजे) और डीडीयू (शाम 4:00 बजे) होते हुए शनिवार शाम 7:40 बजे पुणे तथा रविवार सुबह 7:30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी।

06581 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल

दूसरी ट्रेन संख्या 06581 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल मंगलवार को डीडीयू (सुबह 7:50 बजे), बक्सर (9:18 बजे), आरा (10:18 बजे) और दानापुर (11:13 बजे) के बाद पाटलिपुत्र, हाजीपुर व समस्तीपुर होते हुए रात 8:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।

06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल

वापसी में 06582 सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार सुबह 5:55 बजे सहरसा से चलकर दानापुर (दोपहर 1:35 बजे), आरा (2:13 बजे) और बक्सर (3:01 बजे) पहुंचेगी, फिर डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार शाम 4:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

08183 टाटा-बक्सर स्पेशल

तीसरी ट्रेन संख्या 08183 टाटा-बक्सर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 8:30 बजे टाटा से रवाना होकर कोडरमा, राजगीर, बिहारशरीफ व पटना जंक्शन होते हुए बुधवार सुबह 9:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।

08184 बक्सर-टाटा स्पेशल

वापसी में 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल प्रत्येक बुधवार सुबह 11:55 बजे बक्सर से प्रस्थान करेगी, जो दोपहर 1:40 बजे पटना जंक्शन, फिर बिहारशरीफ, राजगीर, कोडरमा और बोकारो रुकते हुए गुरुवार रात 12:35 बजे टाटा पहुंचेगी।

यात्रा से पूर्व यात्रियों को तारीख, समय और ठहराव की पुष्टि आधिकारिक रेलवे स्रोतों से करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- खगड़िया और कोसी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, मानसी से दिल्ली तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा