जानकी नवमी पर सीतामढ़ी आएंगे अयोध्या के साधु-संत
जानकी नवमी पर होने वाले जन्मोत्सव में अयोध्या के साधु-संत व महंत आएंगे। श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से अयोध्या जाकर वहां के विभिन्न मठ-मंदिरों के महंतों को निमंत्रण दिया गया है।

सीतामढ़ी । जानकी नवमी पर होने वाले जन्मोत्सव में अयोध्या के साधु-संत व महंत आएंगे। श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से अयोध्या जाकर वहां के विभिन्न मठ-मंदिरों के महंतों को निमंत्रण दिया गया है। इनमें श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास महाराज, कारसेवकपुरम के पुरुषोत्तम जी, लक्ष्मण किलाधीश महन्त, रामवल्लभ कुंड के महंत राजकुमार दास अधिकारी, हनुमानगढ़ी के कल्याण दास महाराज, दशरथ महल के महंत देवेंद्र प्रसाद आचार्य महाराज, महंत रामविलास वेदांती आदि प्रमुख हैं। इनमें कई ने निमंत्रण स्वीकार कर जन्मोत्सव में शामिल होने की बात कही है। लक्ष्मण किलाधीश के महंत द्वारा आने की जानकारी मिली है, वह अपने शिष्य के यहां ठहरेंगे। अन्य साधु संत के रहने की व्यवस्था उनसे सूचना मिलने पर की जाएगी। जानकी नवमी पर आयोजित महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण उस दिन निकलने वाली विशाल निशान शोभा यात्रा होगी। निशान यात्रा में 2100 से ज्यादा भक्त निशान के साथ चलेंगे। निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए हर दिन सुबह जानकी भक्तों की टोली सीतामढ़ी वासियों से संपर्क कर रही है। दो दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसमे 9 मई को जागरण कार्यक्रम है। निशान यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के कूपन निर्गत किया जा रहा है। साथ ही इसका एक पोस्टर जारी किया गया है। श्री जानकी नवमी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुंदरका के अनुसार जानकी नवमी पर अयोजित महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महंत सुकदेव दास महाराज के संरक्षण में अध्यक्ष पंकज कुमार बबलू के नेतृत्व में 25 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया है। कार्यसमिति में आलोक कुमार, अनिल कुमार राज, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजु कुमार, अरुण कुमार, आशीष व्याहुत, गौतम कुमार, अमरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार सुन्दरका, नीरज कुमार गोएनका, विशाल कुमार, नीतेश कुमार भारद्वाज, संदीप डालमिया, नरेन्द्र शर्मा, तरुण आनन्द, अजय कुमार, अमित कुमार गोल्डी, धीरज कुमार जायसवाल, पारस कुमार सिंह, अनील कुमार पिटू, सोनू कुमार, दीपक शर्मा, सूरज कुमार, दर्शन कुमार हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में जानकी भक्त महोत्सव को सफल बनाने में अपनी सेवा दे रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।