विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी में देसी पिस्टल के साथ सोनबरसा का युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:38 AM (IST)

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल, दो गोली और अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. रीगा में युवक देसी पिस्टल, दो गोली के साथ गिरफ्तार।

  2. सोनबरसा निवासी रोहित कुमार की हुई पहचान, अपाचे बाइक जब्त।

  3. पुलिस को देख भागने की कोशिश, आपराधिक मंशा की आशंका।

सुमित कुमार, सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी-महेशिया पथ पर रविवार की रात पुल के समीप पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल, दो गोली और अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान जिले के ही सोनबरसा निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में यहां पहुंचा था।

रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वे पुलिस जवान के साथ बाइक से महेशिया स्थित पूजा पंडाल का जायजा लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान पकड़ी-महेशिया पथ पर पुल के समीप कुछ लोग खान-पान कर रहे थे। पुलिस उनकी तलाशी ले रही थी, तभी अपाचे बाइक से महेशिया की ओर आ रहे एक युवक की नजर पुलिस पर पड़ी। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में हथियार व गोली बरामद

पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो गोली बरामद हुई। पुलिस ने उसकी अपाचे बाइक भी जब्त कर ली।

फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। उसके पास हथियार कहां से आया और वह किस उद्देश्य से वहां पहुंचा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें- बिहारशरीफ में गोलीबारी, मेला देखने जा रहे युवक को मारी गोली; लूटपाट या रंजिश, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- मेला देखकर लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बेतिया में 19 वर्षीय युवक की मौत