Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police Transfer: सीतामढ़ी में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 09:25 PM (IST)

    सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जिलादेश जारी करते हुए जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभिन्न थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिसमें पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को शामिल किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

    Hero Image
    पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मंगलवार को जिलादेश सं0-1393/2025 जारी करते हुए जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से अतिरिक्त प्रभार चुनाव कोषांग सीतामढ़ी दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अवर निरीक्षक अनुप्रिया कुमारी और पुअनि शषिभूषण कुमार दोनों को भुतही थाना, जबकि पुअनि सोनी कुमारी को बैरगनिया थाना (अनुसंधान इकाई) और पुअनि सीमा यादव को मेहसौल थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है।

    इसी क्रम में पुअनि धर्मेन्द्र कुमार निषाद को पुलिस केन्द्र से जिला आसूचना इकाई सीतामढ़ी में पदस्थापित किया गया है। पुअनि आशीष कुमार ठाकुर को बैरगनिया थाना (अनुसंधान इकाई) तथा पुअनि देवव्रत कुमार को बैरगनिया थाना (विधि-व्यवस्था) में भेजा गया है।

    पुअनि अजय कुमार को कन्हौली थाना, पुअनि अमरनाथ ठाकुर को पुलिस कार्यालय (अनुसंधान इकाई), पुअनि सोनम कुमारी को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना (अनुसंधान इकाई) और पुअनि प्रिती भारती को प्रभारी जनशिकायत कोषांग की जिम्मेदारी दी गई है।

    इसके अलावा, पुअनि नंद किशोर पासवान को बेलसंड थाना भेजा गया है। उप निरीक्षकों में पुअनि प्रभुनाथ राम को बाजपट्टी थाना (विधि-व्यवस्था), सहायकअवर निरीक्षक दिग्विजय कुमार सिंह को सोनबरसा थाना (अनुसंधान इकाई) से परिहार थाना, सअनि कृष्णकान्त कुमार सिंह को रीगा थाना (विधि-व्यवस्था), सअनि कुमार रंजीत सिंह को रीगा थाना (अनुसंधान इकाई) से रीगा थाना ईआरएसएस और सअनि गजेंद्र पासवान को पुलिस केंद्र से बेलसंड थाना में पदस्थापित किया गया है।

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित को ध्यान में रखकर किया गया है ताकि जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें- Bihar DSP Transfer: बिहार में 7 डीएसपी का तबादला, राजेश रंजन को पटना में जिम्मेदारी; नोटिफिकेशन जारी