विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा सीतामढ़ी स्टेशन, 16 मिनट की देरी से पहुंची सरयू कमला एक्सप्रेस

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:13 PM (IST)

Saryu Kamla Express : जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के लिए निकली साप्ताहिक सरयू कमला एक्सप्रेस सीतामढ़ी स्टेशन पर 16 मिनट की देरी से पहुंची, जहां यात्रियों ने 'जय श्री राम' के जयघोष के साथ उसका स्वागत किया।

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन। जागरण

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन। जागरण

HighLights

  1. सरयू कमला एक्सप्रेस सीतामढ़ी स्टेशन पर 16 मिनट देरी से पहुंची।

  2. यात्रियों ने 'जय श्री राम' के जयघोष से ट्रेन का स्वागत किया।

  3. जनकपुर-अयोध्या ट्रेन सेवा 28 नवंबर 2026 से नियमित होगी।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। जनकपुर धाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट के लिए निकली बहुप्रतीक्षित साप्ताहिक सरयू कमला एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को जयनगर व शीशो होते हुए 16 मिनट विलंब से सीतामढ़ी पहुंची।

ट्रेन के पहुंचते ही यात्री खुशी से झूम उठे। ट्रेन जैसे ही सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची स्टेशन जय श्रीराम और जय-जय सियाराम के जयघोष से गूंज उठा।

इस दौरान रेल प्रशासन स्टेशन के ध्वनि विस्तारक यंत्र से यात्रियों को लगातार ट्रेन में यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश बता रहे थे। इस दौरान राजकीय रेल पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

दिन के तकरीबन एक बजे से समस्तीपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आरके सिंह ट्रेन की टिकट का उपलब्धता बता रहे थे, ताकि यात्री आराम से यात्रा टिकट ले सके और अपनी सफर को आसान कर सके।

बताते चले कि गाडी सं. 15595/15596 जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट - जनकपुर धाम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित परिचालन जनकपुर धाम से 28 नवंबर 026 से तथा अयोध्या कैंट से 30 नवंबर 026 से प्रारंभ किया गया है। इसके लिए आनलाइन और आफलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेन जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार तथा अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार परिचालित की जाएगी।

आदित्य कुमार ने सीतामढ़ी में सबसे पहले कराया टिकट बुक

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने के लिए शुरू की गई इस ट्रेन में सीतामढ़ी से सबसे पहले आदित्य कुमार ने अपने परिवार के चार सदस्यों का टिकट कटाया था।

इसके अलावा शुक्रवार को कोइली नानपुर के जयशंकर प्रसाद अपने पत्नी बेबी देवी, बनाउल निवासी लालबाबू साह, बड़ी बेहटा निवासी सिद्धांत कुमार,रेशमा करी और धनकौल निवासी साक्षी देवी अपने पोता के साथ स्टेशन पर शान चार बजे शाम को पहुंच कर ट्रेन का इंतजार करते दिखे।

यह भी पढ़ें- नेपाल से भारत पहुंचते ही सरयू-कमला एक्सप्रेस की कड़ी जांच, स्वान दस्ते के कुत्ते ने महिला को काटा

यह भी पढ़ें- Janakpur to Ayodhya : नई ट्रेन से पुरानी परंपरा का सफर, जनकपुर से अयोध्या जाएगा मां जानकी का भार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।