विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिहार में बच्चों के बीच खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 24 Oct 2021 07:00 PM (IST)

परिहार में प्रथम संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन सब सेंटर परिहार द्वारा प्रखंड की परिहार उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर ...और पढ़ें

परिहार में बच्चों के बीच खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन
परिहार में बच्चों के बीच खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन

सीतामढ़ी । परिहार में प्रथम संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन सब सेंटर परिहार द्वारा प्रखंड की परिहार उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर 17 की महादलित बस्ती में खुला मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक मनीष कुमार एवं प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम मे लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को कहानी, चुटकुला, कोमल मूवी सेशन दिखा कर बाल अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। वहां बच्चों के साथ उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बच्चों के बीच कापी, कलम, बिस्कुट का वितरण किया गया। यहां स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल तक पहुंच नहीं पाते हैं। चाइल्डलाइन टीम ने प्रशासनिक पदाधिकारी को इस समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया। प्रथम चाइल्ड लाइन के विपेन्द्र ठाकुर ने गतिविधि के माध्यम से अभिभावक और बच्चे को शिक्षा की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। महिमा कुमारी ने बच्चे को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में बताया। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य विल्टु मांझी, चाइल्ड लाइन सदस्य मिथलेश देवी एवं बिल्टु प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे। संस्था की ओर से छात्राओं के बीच शिक्षण सामग्री का किया गया वितरण सोनबरसा : स्वयंसेवी संगठन प्रगति एक प्रयास द्वारा प्रखंड की दोस्तिया पंचायत में रविवार को उम्मीद केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद छात्राओं के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। उम्मीद केंद्र द्वारा नि:शुल्क शिक्षा पूर्व से दिया जाता रहा हैं। इस केंद्र में 44 वैसे छात्राएं नामांकित हैं जिनके परिवार को आर्थिक संकटों का सामाना करना पड़ रहा है। उन्हीं छात्राओं को संगठन की ओर से नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। मालूम हो कि इस केंद्र में नवम, दशम, ग्यारहवीं व बारहवीं की छात्राएं नि:शुल्क पढ़ती हैं। इन सभी छत्राओं को कक्षा के अनुसार एक सेट किताब, कॉपी, कलम व अन्य शिक्षण सामग्री दिया गया है। निरन्तर ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा यह सामग्री उपलब्ध कराया गया। इन जरूरतमंद छात्राओं को संस्था के माध्यम से समय-समय पर अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जाता रहा है। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार, संस्था की सदस्या बबिता कुमारी, पुनीता कुमारी,जानकी देवी समेत कई -छात्राएं मौजूद थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।