Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र व प्रदेश सरकार की नई इथेनॉल पॉलिसी ने बिहार के प्रति जगाई नई उम्मीदें : आशुतोष शंकर

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 30 Jul 2021 11:56 PM (IST)

    सीतामढ़ी। बिहार अब बदलने लगा है। केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की नई इथेनॉल पॉलिसी ने लोगों औ

    Hero Image
    केंद्र व प्रदेश सरकार की नई इथेनॉल पॉलिसी ने बिहार के प्रति जगाई नई उम्मीदें : आशुतोष शंकर

    सीतामढ़ी। बिहार अब बदलने लगा है। केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार की नई इथेनॉल पॉलिसी ने लोगों और कारोबारियों के मन में बिहार के प्रति नई उम्मीदें जगाई है। इसके लिए एक्सल इंजीनियरिग एंड कंसलटेंट कंपनी इथेनॉल उत्पादन को लेकर निवेशकों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। सीतामढ़ी निवासी एक्सल इंजीनियरिग एंड कंसलटेंट के निदेशक और भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष शंकर सिंह ने कहा कि इथेनॉल जिसे भविष्य के ईंधन का स्त्रोत कहा जा रहा है और ये सिर्फ बिहार का ही नहीं बल्कि, पूरे देश के लोगों खासकर किसानों की किस्मत तो बदल ही रहा है। रोजगार भी पैदा कर रहा है। देश में ऐसी कई गाड़ियां और इंजन डेवलप किए जा चुके हैं, जिसमें ईंधन के तौर पर इथेनॉल का इस्तेमाल बखूबी किया जा रहा है। सरकार ने भी ईंधन में 10 से 20 फीसद इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है। इससे विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी और किसानों के साथ आम लोगों को फायदा होगा। क्योंकि, इथेनॉल सस्ता भी पड़ेगा और पर्यावरण को नुकसान भी नही पहुचाएगा। इसे हासिल करने के लिए हमें भारत में इथेनॉल के उत्पादन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना होगा। हमें पूरा यकीन है कि बिहार सरकार की नई नीतियों से बिहार में इथेनाूल उत्पादन एक नए आयाम तक पहुंचेगा। आशुतोष ने प्रदेश के उद्योग मंत्री शाहनवा•ा हुसैन का अभार प्रकट किया है और कहा है कि उन्होंने इथेनॉल की अहमियत समझी और देश का पहला इथेनॉल पॉलिसी बिहार में लाया। बिहार सरकार प्रदेश में ऐसे लगभग 100 प्लांट बनाना चाहती है। मंत्री ने कहा था कि इथेनॉल पूरे बिहार की सूरत बदलने की क्षमता रखता है। एक्सेल ग्रुप भी चाहती है कि बिहार इस क्षेत्र में पूरे देश के लिए रोल मॉडल बने। एक्सेल ग्रुप सरकार की आत्म निर्भर बिहार बनाने की मुहिम को पूरा करने में अपनी उच्चस्तरिय तकनीक लगाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें