Bihar Chunav 2025: कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, पुलिस विभाग में 54 पदाधिकारियों का हुआ तबादला
सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर व्यापक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने कुल 54 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। विजय कुमार सिन्हा को हिंदी शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूनम कुमारी को महिला हेल्प डेस्क में भेजा गया है। अन्य कई अधिकारियों को भी अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

संवाद सूत्र जागरण, सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 54 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।
जिन प्रमुख पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें विजय कुमार सिन्हा को प्रभारी हिंदी शाखा/क्राइम इन इंडिया बनाया गया है। पूनम कुमारी को सीतामढ़ी थाना के महिला हेल्प डेस्क में भेजा गया है।
सोनेलाल कुमार और कन्हैया सम्राट को सीतामढ़ी थाना, उर्वशी कुमारी को डुमरा थाना के महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित किया गया है।
सुबोध कुमार को गाढ़ा थाना, संतोष कुमार को बेलसंड थाना और वंदना कुमारी को बेलसंड थाना के महिला हेल्प डेस्क में भेजा गया है।
कल्याणी कुमारी को रुन्नीसैदपुर थाना से बेलसंड अपर थानाध्यक्ष, सुमीत कुमार को अपर थानाध्यक्ष परसौनी और मुकेश कुमार (प्रथम) को रीगा थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सुचिता कुमारी को सहियारा थाना (महिला हेल्प डेस्क), शिवनंदन भगत को सहियारा थाना और रवि कुमार पंडित, सरफराज खां, अजय कुमार पासवान तथा आनंद कुमार सिंह को पुपरी थाना भेजा गया है।
कुणाल कुमार और संदेश सिंह को बाजपट्टी थाना, श्रवण कुमार को नानपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष के रूप में तथा रमेन्द्र प्रसाद बेला थाना से बोखड़ा थाना में स्थानांतरित किया गया है।
बसंत राज को परिहार थाना से बथनाहा, कुमारी पुष्पा को मेहसौल थाना से सोनबरसा थाना, मुकेश कुमार (द्वितीय) को रुन्नीसैदपुर थाना से सुरसंड थाना और अमृत कुमार पाल को रुन्नीसैदपुर थाना से बोखड़ा थाना,पंकज कुमार को बेला थाना से सुरसंड थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, सुमन्त कुमार सिंह को महिंदवारा थाना से सुरसंड थाना, विन्देश्वरी प्रसाद को डुमरा थाना से परिहार थाना, शिवप्रिया कुमारी को पुपरी थाना से परिहार थाना हेल्प डेस्क, शिवम कुमार को नानपुर थाना से परिहार थाना तथा कविता कुमारी को नानपुर थाना से बथनाहा थाना के महिला हेल्प डेस्क में भेजा गया है।
इसके अलावा, कृष्णकांत कुमार सिंह को महिदवाड़ा थाना से परिहार थाना, अजीत कुमार को चोरौत थाना से अपर थानाध्यक्ष परिहार थाना, अम्बिका शर्मा को बाजपट्टी थाना से भुतही थाना (महिला हेल्प डेस्क) में भेजा गया है।
वहीं, रूपा कुमारी को पुनौरा थाना से बेला थाना के महिला हेल्प डेस्क में अपर थानाध्यक्ष, आदित्य कुमार को सीतामढ़ी थाना से नरगा पिकेट (बेला थाना) और अमित कुमार को परसौनी थाना से बेला थाना भेजा गया है।
सपन कुमार को बाजपट्टी थाना से अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का अपर थानाध्यक्ष, वर्षा कुमारी को उसी थाना के महिला हेल्प डेस्क, दीपक कुमार और चंद्रभूषण कुमार को सुप्पी थाना में पदस्थापित किया गया है।
वहीं, भवानी कुमारी को भिट्ठा थाना (महिला हेल्प डेस्क), प्रियंका कुमारी को पुनौरा थाना के महिला हेल्प डेस्क में अपर थानाध्यक्ष तथा रिंकी कुमारी को महिंदवारा थाना के महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित किया गया है।
इसी सूची में विक्की कुमार को चोरौत थाना के अपर थानाध्यक्ष, मो. इलियास को सुरसंड थाना, उपेन्द्र कुमार को पुपरी थाना में अपर थानाध्यक्ष और रंजू कुमारी को महिला थाना में भेजा गया है।
इसके अलावा, श्याम प्रवेश कुमार को अपराध शाखा, परिविक्षाधीन सुमित कुमार को सहियारा थाना, रविकांत कुमार को भासर पिकेट (सीतामढ़ी थाना) और विकेश कुमार को जिला आसूचना इकाई, सीतामढ़ी में भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- Patna news: नकली दवा मामले में दोषी मंत्री जिवेश कुमार दें इस्तीफा : सुप्रिया श्रीनेत
यह भी पढ़ें- पटना एयरपोर्ट को एक महीने में दो बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, पिछले एक हफ्ते में हवाई अड्डा पर कितने हादसे टले?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।